Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर से पहले कपूर खानदान के इन बेटों ने भी पर्दे पर जिंदा किया ‘रामायण’ का अस्तित्व, लिस्ट में पृथ्वीराज से लेकर त्रिलोक तक का नाम शामिल

---विज्ञापन---

Kapoor Family Son Played Iconic Roles From Ramayana: 'दंगल' और 'छिछौरे' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर नितेश तिवारी अब अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'रामायण' लेकर आने वाले हैं. जिसका आज हनुमान जयंती के खास मौके पर टीजर रिलीज किया. जिसमें रणबीर कपूर का राम अवतार दिखाया गया है. भगवान राम के अवतार में रणबीर काफी जंच रहे हैं. लेकिन रणबीर के अलावा भी कपूर खानदान के कई बेटों ने 'रामायण' का अस्तित्व पर्दे पर जिंदा किया है.

'रामायण' के टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका देख हर कोई खुश है. इस टीजर में ही राम बन रणबीर की जवानी, वनवास, राक्षसों को मारने की झलक देखने को मिली है. चलिए आपको कपूर खानदान के उन बेटों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने फिल्मों में रामायण के किरदार निभाए हैं.

---Advertisement---

Trilok Kapoor: साल 1933 में आई फिल्म 'सीता' में त्रिलोक कपूर ने लव का किरदार निभाया था, फिल्म उस समय बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने होमी वाडिया की 1948 की फिल्म 'श्री राम भक्त हनुमान' में भगवान 'शिव' का किरदार निभाया था.

इसके अलावा, त्रिलोक कपूर ने 1954 में आई विजय भट्ट की महाकाव्य फिल्म 'रामायण' में भी भगवान 'शिव' किरदार निभाया था.

---Advertisement---

Prithviraj Kapoor: साल 1934 में आई फिल्म 'सीता' में रणबीर कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया था.

इसके अलावा, साल 1946 में आई फिल्म 'वाल्मीकि' में पृथ्वीराज कपूर ने वाल्मीकि का कैरेक्टर प्ले किया था.

---Advertisement---

Raj Kapoor: साल 1946 में आई फिल्म 'वाल्मीकि' में रणबीर कपूर के दादा राज कपूर ने महाऋषि नारद भगवान की भूमिका निभाई थी.

First published on: Apr 02, 2026 08:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola