Friday, 11 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हैवान’ से पहले OTT पर देखें ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, ट्विस्ट ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे कहानी

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान इन दिनों सुर्खियों में है. इससे पहले आप ओटीटी पर मौजूद ये 5 बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में देख सकते हैं.

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान 11 सितंबर को सिनमाघरों में रिलीज हो गई है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ऐसे में आज आपके के लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की कहानियां शुरू से लेकर अंत तक आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगी.

Mumbai Police

साल 2013 में आई फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ एक मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर है. इस फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्त के हत्यारे का पता लगाने की कोशिश करता है. लेकिन एक एक्सीडेंट में वो सब कुछ भूल जाता है. हालांकि वो अपने दोस्त के हत्यारे की तलाश जारी रखता है. इस फिल्म को JioHotstar पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Vikram Vedha

ये एक कमाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें विक्रम नाम का पुलिस ऑफिसर तस्कर और हत्यारे वेधा को पकड़ने के लिए मिशन पर जाता है. वहीं वेधा, विक्रम के जीवन में मुश्किले पैदा करनेकी कोशिश करता है. ये फिल्म आपको Prime Video पर मिल जाएगी.

Talvar

'तलवार' साल 2015 की एक शानदार मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म 2008 के बेहद चर्चित और विवादित आरुषि तलवार और हेमराज हत्याकांड पर आधारित है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Ratsasan

'रातसासन' (Ratsasan) साल 2018 की एक ब्लॉकबस्टर तमिल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी अरुण कुमार (विष्णु विशाल) की है, जो एक महत्वाकांक्षी फिल्म निर्देशक है और सीरियल किलर्स पर फिल्म बनाने के लिए सालों से रिसर्च कर रहा होता है. हालांकि, पारिवारिक दबाव के कारण उसे फिल्ममेकिंग छोड़कर पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी जॉइन करनी पड़ती है. नौकरी के दौरान अरुण एक बहुत खतरनाक सीरियल किलर को ढूंढता है. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

Ugly

'अग्ली' एक कमाल की साइकोलॉजिकल थ्रिलर और क्राइम ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म की कहानी एक 10 साल की बच्ची काली के अपहरण (Kidnapping) के इर्द-गिर्द घूमती है. काली, एक्टर राहुल (उसके सगे पिता) के साथ बाहर गई होती है और वहीं से गायब हो जाती है. जब मामला पुलिस के पास जाता है, तो काली का सौतेला पिता (जो कि एक सीनियर पुलिस अधिकारी है) इस केस की तफ्तीश शुरू करता है. पूरी कहानी आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 10, 2026 11:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola