Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

न पंचायत, न गुल्लक, 5 एपिसोड वाली इस सीरीज का ओटीटी पर जलवा, IMDb पर मिली 7.3 की धांसू रेटिंग

---विज्ञापन---

Web Series: इन दिनों ओटीटी पर एक बहुत ही प्यारी वेब सीरीज रिलीज हुई है. सादगी, सुंदरता और गांव के परिदृश्य को दिखाती इस सीरीज की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. हाल ही में रिलीज हुई इस सीरीज ने कुछ ही दिन में ओटीटी पर मोस्ट वॉच्ड की लिस्ट में जगह बना ली है. 5 एपिसोड वाली ये सीरीज लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है.

5 एपिसोड वाली सीरीज

इन दिनों ओटीटी पर छाई ये सीरीज गांव में रची-बसी अपनी शानदार कहानी से दर्शकों का दिल जीत रही है. पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद हाल ही में इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है, जो खूब पसंद किया जा रहा है.

---Advertisement---

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं मशहूर ड्रामा सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ की, जो इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है. 23 जून को रिलीज हुए इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और ये एक बड़ी ब्लॉकबस्टर सफलता की ओर बढ़ चुका है.

टॉप 10 में छाई सीरीज

रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर ही इस सीरीज ने 3.5 मिलियन (35 लाख) से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. अब इस शो ने भारत की टॉप 10 सीरीज में जगह बना चुकी है. इसकी कहानी लगातार अमेजन प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है.

---Advertisement---

दूसरे सीजन ने भी जीता दर्शकों का दिल

इस सीरीज में अमोल पराशर, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर लीड रोल में हैं. मेकर्स ने खुद इस शो के कामयाबी पर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. एक पोस्ट शेयर करते हैं हुए मेकर्स ने लिखा कि पहले सीजन की अपार सफलता के बाद, दिल को छू लेने वाला ये ड्रामा सीजन 2 के साथ लौट आया है, जिसे दुनियाभर से बेमिसाल रिस्पॉन्स मिल रहा है.

IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

इसकी कहानी पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के तर्ज पर आधारित है. ‘पंचायत’ की सफलता के बाद मेकर्स ने गांव के बैकग्राउंड में एक और कहानी बनाई. ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ को IMDb पर 7.3 की धांसू रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Jul 01, 2026 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola