---विज्ञापन---
OTT पर बिल्कुल फ्री में देखें ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, कहानी दृश्यम और अंधाधुन से भी भारी
Free Movies on OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आप बिना कुछ खर्च किए फ्री में कई शानदार फिल्में देख सकते है. आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 ऐसी ही शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.
Free Movie On OTT: अगर आपको भी साउथ की दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में पसंद हैं तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे धांसू फिल्में लेकर आए हैं. खास बात ये है कि इन पांचों फिल्मों आप ओटीटी पर फ्री में और वो भी हिंदी में आराम से देख सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी अंधाधुन और दृश्यम से कम नहीं है.
Operation Java
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2021 में आई मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘ऑपरेशन जावा’ का है. ये फिल्म साइबर सेल पुलिस की इंवेस्टिगेशन पर बेस्ड है. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था. इस फिल्म को आप YouTube और Zee5 पर बिल्कुल फ्री और हिंदी में देख सकते हैं.
Mangalavaaram
साल 2023 में आई फिल्म मंगलावरम कमाल की साइक्लॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. आप इसे जियोहॉटस्टार (JioHotstar), MX Player, और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर फ्री में देख सकते हैं. ये फिल्म YouTube पर भी मुफ्त में देखने के लिए उपलब्ध है. इसकी कहानी कहानी 1990 के दशक के पृष्ठभूमि पर आधारित आंध्र प्रदेश के एक काल्पनिक गांव की है, जहां अचानक हर मंगलवार को रहस्यमई मौतें (हत्याएं) होने लगती हैं.
Abhyuham
यूट्यूब पर फ्री में मौजूद फिल्म ‘अभ्यूहम’ एक शानदार मलयालम फिल्म है. फिल्म की कहानी में जयराजन के पिता राजन को सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया है. कई सालों बाद, वकील मंजरी से जयराजन को पता चलता है कि उसके पिता पर लगे आरोप गलत थे. ऐसे में अपने पिता को बेगुनाह साबित करने के लिए जयराजन असली अपराधी को ढूंढता है.
Case of Kondana
'केस ऑफ कोंडाना' (Case of Kondana) साल 2024 में रिलीज हुई एक बेहतरीन कन्नड़ सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में विजय राघवेंद्र और भावना मेनन लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप YouTube पर हिंदी में देख सकते हैं.
White Rose
'व्हाइट रोज' (White Rose) साल 2024 में रिलीज हुई एक तमिल साइकोलॉजिकल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में पॉपुलर एक्ट्रेस आनंदी (Kayal Anandhi) और आर.के. सुरेश लीड रोल में हैं. ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म का हिंदी डब वर्जन आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.