Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, दिग्गज एक्टर का हुआ निधन

म्यूजिक इंडस्ट्री के एक मशहूर गीतकार और अभिनेता का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. स्ट्रोक की बीमारी के बाद उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली, जिससे पूरी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

मनोरंजन जगत और संगीत की दुनिया से एक बेहद दुखद और खबर सामने आई है. संगीत के जाने माने और अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले दिग्गज कलाकार का निधन हो गया है. 76 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस और सह-कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

दिग्गज कलाकार ने दुनिया को कहा अलविदा

हांगकांग सिनेमा और कैंटोपॉप संगीत जगत के जाने-माने गीतकार और अभिनेता पीटर लाई (Peter Lai) का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उनके चले जाने की आधिकारिक जानकारी साझा की.

---विज्ञापन---

बीमारी के बाद अस्पताल में लिया अंतिम सांस

पीटर लाई के बेटे और उनके एक पुराने दोस्त ने बताया कि इस साल की शुरुआत में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक (Stroke) आया था. इसके बाद से ही उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहाँ बुधवार की सुबह उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

कैंटोपॉप संगीत के जनक और सुपरहिट गाने

‘लिरिकल मावरिक’ (The Lyrical Maverick) के नाम से मशहूर पीटर लाई ने हांगकांग के संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. उन्होंने साल 1984 में सुपरस्टार लेस्ली चैंग के लिए मशहूर गाना ‘मोनिका’ (Monica) लिखा था, जो आज भी वहां का सबसे बड़ा क्लासिक हिट माना जाता है.

---विज्ञापन---

आम जनता से जुड़े रहे उनके गीत

70 और 80 के दशक में अपने करियर के चरम पर रहे पीटर लाई के गीतों की सबसे बड़ी खासियत उनका आम बोलचाल और हास्य से भरा होना था. उन्होंने हांगकांग की कामकाजी जनता और रोजमर्रा की जिंदगी से प्रेरणा लेकर ऐसे गीत रचे, जिन्होंने हर वर्ग का दिल जीता.

दिग्गजों और फैंस ने दी भावुक श्रद्धांजलि

उनके निधन के बाद सैम हुई और अनीता मुई जैसे दिग्गजों समेत दुनिया भर के प्रशंसकों ने शोक व्यक्त किया. दिग्गज गायक सैम हुई ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके लिखे सरल लेकिन प्रभावी गीत हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में अमर रहेंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 07, 2026 01:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola