Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर मौजूद 5 सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, क्लाइमेक्स ऐसा कि अंत तक नहीं छोड़ पाएंगे स्कीन

---विज्ञापन---

Best Suspense Thriller on Netflix: अगर आप सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए Netflix पर मौजूद 5 सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. जबरदस्त ट्विस्ट, मिस्ट्री और ड्रामा से भरपूर ये फिल्में आपको शुरू से लेकर अंत बांधे रखेंगी. इन फिल्मों में आपको साइकोलॉजिकल माइंड गेम्स और क्राइम की शानदार कहानी भी देखने को मिलेगी. चलिए फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Ittefaq

'इत्तेफाक' विक्रम सेठी (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की कहानी है, जो एक नॉवेलिस्ट हैं और उसपर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है. भागते हुए, विक्रम माया (सोनाक्षी सिन्हा) के घर में पनाह लेता है, लेकिन उसे पता चलता है कि माया के पति की भी मौत हो चुकी है. दोनों खुद को बेगुनाह बताते हैं, लेकिन अंत में मर्डर का रहस्य देखकर आपका माथा घूम जाएगा. फिल्म में अक्षय खन्ना भी लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

Sector 36

विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल स्टारर फिल्म सेक्टर 36 देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये फिल्म, 2006 के नोएडा सीरियल मर्डर (जिन्हें निठारी हत्याकांड के नाम से भी जाना जाता है) पर आधारित है. कहानी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के बारे में है जो बच्चों के गायब होने के कई मामलों की जांच कर रहा है; इस दौरान वो एक चालाक सीरियल किलर के साथ जानलेवा और बेहद जोखिम भरे 'चूहे-बिल्ली' के खेल में उलझ जाता है.

Monica, O My Darling

ये एक शानदार थ्रिलर फिल्म है जो रोबोटिक्स एक्सपर्ट जयंत अर्खेड़कर (राजकुमार राव) के इर्द-गिर्द घूमती है. जयंत की लाइफ तब बिखरने लगती है जब वो अपने बॉस की सेक्रेटरी मोनिका (हुमा कुरैशी) के साथ एक गहरे अफेयर में पड़ जाते हैं. इस अफेयर की वजह से धोखे, ब्लैकमेल और गहरे राजों का एक जाल बन जाता है. आगे की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है.

---Advertisement---

Haseen Dillruba

'हसीन दिलरुबा' एक दिलचस्प रोमांटिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी एक शादीशुदा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपने पति की हत्या का शक है. फिल्म में अपने ही पति से बेवफाई और बदले की भावना दिखाई गई है. विनील मैथ्यू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं.

Talaash: The Answer Lies Within

'तलाश: द आंसर लाइज विदिन' एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर खान जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं. कहानी पुलिस ऑफिसर सुरजन सिंह शेखावत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी निजी परेशानियों से जूझते हुए एक मशहूर एक्टर के मर्डर केस को सुलझाने के लिए एक रहस्यमई एस्कॉर्ट की मदद लेता है.

---Advertisement---
First published on: Jul 26, 2026 12:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola