Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर मौजूद 5 सबसे बेहतरीन स्पाई थ्रिलर फिल्में और सीरीज, वीकेंड पर करें एन्जॉय

---विज्ञापन---

5 Best Spy Thrillers: क्या आप भी स्पाई थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं. आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर मौजूद 5 सबसे बेहतरीन स्पाई-थ्रिलर फिल्में और सीरीज लेकर आए हैं. इन फिल्मों-सीरीज की कहानियों में आपको अंडरकवर मिशन, इंटरनेशनल जासूसी, रोमांचक क्राइम इन्वेस्टिगेशन का जबरदस्त मेल देखने मिलता है. एक्शन से भरपूर इंटेलिजेंस ड्रामा से लेकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर तक, स्पाई पर आधारित ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज आपको जरूर पसंद आएंगी.

Special Ops

'स्पेशल ऑप्स' एक जबरदस्त स्पाई-थ्रिलर सीरीज हैं, जिसमें बॉलीवुड स्टार के के मेनन ने सीनियर R&AW ऑफिसर हिम्मत सिंह का किरदार निभाया है और उनके साथ कुशल अंडरकवर एजेंट्स की एक टीम है. ये शो शो हिम्मत और उनकी कुशल अंडरकवर एजेंट्स की टीम की कहानी है, जो भारत में हुए कई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए कई गुप्त मिशन को अंजाम देते हैं. अबतक इस सीरीज के 2 सीजन आ चुके हैं.

---Advertisement---

Asur

JioHotstar पर मौजूद सीरीज 'असुर' में क्राइम, साइकोलॉजी, थ्रिल और माइथोलॉजी का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. यह सीरीज निखिल नायर (जो पहले फोरेंसिक एक्सपर्ट थे और अब टीचर हैं) और उनके पुराने मेंटर धनंजय राजपूत की कहानी है. दोनों एक ऐसे सीरियल किलर को पकड़ने के लिए साथ आते हैं जो खुद को आज के जमाने का असुर मानता है. जैसे-जैसे उनकी जांच आगे बढ़ती है, वे किलर के बिछाए जाल में फंसते चले जाते हैं. वरुण सोबती और अरशद वारसी स्टारर इस सीरीज की कहानी आपको बेहद पसंद आने वाली है.

The Night Manager

जॉन ले कैरे के नॉवेल पर बनी ब्रिटिश सीरीज का भारतीय वर्जन 'द नाइट मैनेजर' है. इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर ने एक ऐसे पूर्व आर्मी ऑफिसर का रोल किया है जो ढाका के एक आलीशान होटल में नाइट मैनेजर बन जाता है. एक निजी दुखद घटना के बाद, वो हथियारों के एक ताकतवर डीलर के करीबी लोगों के बीच घुसपैठ करने के लिए एक अंडरकवर मिशन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाता है. एक्शन और सस्पेंस से भरपूर इस स्टाइलिश स्पाई थ्रिलर में अनिल कपूर, शोभिता धूलिपाला और तिलोत्तमा शोम भी शामिल हैं.

---Advertisement---

Rudra: The Edge of Darkness

अजय देवगन स्टारर सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस' मशहूर ब्रिटिश सीरीज 'लूथर' का अडैप्टेशन है. ये एक रोमांचक साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा DCP रुद्रवीर सिंह की कहानी है, जो एक काबिल लेकिन लीक से हटकर काम करने वाले पुलिस ऑफिसर हैं. वो मुंबई में परेशान करने वाले अपराधों को सुलझाते हैं और अक्सर न्याय और जुनून के बीच के फ़र्क को धुंधला कर देते हैं.

The Freelancer

शिरीष थोराट की किताब 'अ टिकट टू सीरिया' पर आधारित 'द फ्रीलांसर' में बॉलीवुड स्टार मोहित रैना लीड रोल में हैं. ये कहानी एक पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर की है जो अब मिलिट्री फ्रीलांसर बन चुका है और ISIS के कब्जे वाले सीरिया में फंसी अपने दोस्त की बेटी को बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलता है.

---Advertisement---
First published on: Jul 16, 2026 08:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola