---विज्ञापन---

देखते रह गए पुष्पा-बाहुबली, 3000Cr क्लब में पहुंची धुरंधर फ्रेंचाइजी, बन गया नया इतिहास

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रुकने नाम नहीं ले रही है. वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म की फ्रेंचाइजी ने एक और नया इतिहास बना दिया है. दोनों ही मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई है. अब ये फ्रेंचाइजी 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली इंडियन बन गई है. आइए इसके आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. दोनों फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की. दुनियाभर में दोनों फिल्मों ने जबरदस्त कलेक्शन किया. धुरंधर 2 अभी भी सिनेमाघरों में डटी हुई है और लगातार कमाई करती नजर आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 28 दिन बीत चले हैं.

धुरंधर और धुरंधर 2 ने अपने ग्लोबल कलेक्शन नया इतिहास रच दिया है. धुरंधर फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्मों ने 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है. वर्ल्डवाइड इतना बड़ा आंकड़ा पार करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म सीरीज बन गई है.

इस मामले में दोनों फिल्मों ने बाहुबली और पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. धुरंधर फ्रैंचाइजी 3020 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. ये एकमात्र ऐसी भारतीय फिल्म सीरीज बन गई है, जिसकी दोनों फिल्मों ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री की है.

साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर ने 1307.35 करोड़ और 2026 में आई धुरंधर 2 ने 1727.93 करोड़ कमाए है. ऐसे में दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन 3019.35 करोड़ हो गया है. वहीं, प्रभास की बाहुबली 1 ने 650 करोड़ और बाहुबली 2 ने 1788 करोड़ रुपये यानी 2438 करोड़ कमाए हैं.

धुरंधर फ्रैंचाइजी ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा को भी पीछे छोड़ दिया है. पुष्पा के पहले पार्ट ने 350.10 करोड़ और दूसरे पार्ट ने 1742.10 करोड़ यानी दोनों को मिलकर कुल 2092.20 करोड़ की कमाई हुई. वहीं धुरंधर इस मामले में सबसे आगे निकल गई है.

First published on: Apr 15, 2026 05:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.