---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: दाऊद इब्राहिम को जहर देने की साजिश? डर के साए में ‘पाक’ नेता, तो असली जमील जमाली की हुई सिट्टी-पिट्टी गुम

Dhurandhar 2: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ खबरों में भी छाई हुई है. फिल्म की कहानी और किरदारों ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया है, लेकिन इसके साथ ही ये कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन गई है. खासतौर पर पाकिस्तान के नेता नबील गबोल, जो फिल्म में दिखाए गए, एक किरदार से खुद को जोड़कर देखे जाने के बाद चर्चा में आ गए हैं.

फिल्म में राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन इसी किरदार की वजह से असल जिंदगी में विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म में दिखाया गया है, कि जमील जमाली, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन देता हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर हो जाती है, और वो मौत के करीब पहुंच जाता है.

इस कहानी को लेकर नबील गबोल का नाम भी चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के किरदार और गबोल के बीच कनेक्शन जोड़ने लगे हैं, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. बढ़ते विवाद के बीच नबील गबोल ने सामने आकर अपनी सफाई दी है.

एक इंटरव्यू में जब उनसे दाऊद इब्राहिम के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा, कि वो कभी उनसे नहीं मिले, और न ही उन्हें इस बात की जानकारी है, कि दाऊद कराची में रहते हैं. उन्होंने फिल्म में दिखाए गए, दावों को भी पूरी तरह गलत बताया.

गबोल का कहना है, कि फिल्म में दिखाया गया है, कि दाऊद का घर कराची के क्लिफ्टन इलाके में है, और वो उनके घर के पास रहता है, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा.

नबील गबोल ने ये भी कहा, कि फिल्म में दाऊद की हालत को लेकर जो दिखाया गया है, वो भी उन्हें नहीं पता कि सच है या नहीं. उनके मुताबिक, ये सब सिर्फ फिल्म की कहानी का हिस्सा हो सकता है.

दिलचस्प बात ये है, कि इस पूरे विवाद के बीच नबील गबोल ने 'धुरंधर 3' बनाने की बात भी कही है. उन्होंने दावा किया है, कि वो अपनी फिल्म के जरिए सच सामने लाएंगे. फिलहाल, 'धुरंधर 2' जहां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है, वहीं इसके इर्द-गिर्द उठे विवाद इसे और ज्यादा चर्चा में ला रहे हैं.

First published on: Mar 31, 2026 03:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.