Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह के अपोजिट रोल पाना नहीं था आसान… 1200 दावेदारों में से सारा अर्जुन क्यों चुनी गईं? ऐसा खुला ये सीक्रेट

---विज्ञापन---

'धुरंधर 2' ने दर्शकों के भपर ऐसा जादू किया, कि देश ही नहीं पूरी दुनिया में इसने अपनी ढाक छोड़ दी है, फिल्म ने कई पुराने रिकॉर्ड तो ब्रेक किए ही, बल्कि ऐसे कई रिकॉर्ड और बना दिए जिसे आने वाली फिल्मों को तोड़ पाना आसान नहीं होगा, फिल्म में आदित्य धर की पीक डीटेलिंग की खूब तारीफ हो रही है, तो वहीं इस के हर के किरदार ने दर्शकों का दिल जीता है, जिसके एक किरदार 'यलीना' के रोल को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. आइए जानते हैं, वो क्या है?

फिल्म 'धुरंधर' और इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अपोजिट नजर आईं सारा अर्जुन (Sara Arjun) इन दिनों खूब चर्चा में हैं. फिल्म में उन्होंने 'यलीना' का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि इस रोल के लिए सारा को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा था?

---Advertisement---

हाल ही में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने इस कास्टिंग से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 'यलीना' के रोल के लिए करीब 1200 से ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन दिया था. हर कोई रणवीर सिंह के अपोजिट काम करना चाहता था, लेकिन मेकर्स की सोच बिल्कुल अलग थी.

मुकेश छाबड़ा के मुताबिक, वे और फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) शुरू से ही इस रोल के लिए एक फ्रेश चेहरा ढूंढ रहे थे. उनका मानना था, कि फिल्म की कहानी और किरदार को रियल बनाने के लिए जरूरी है, कि दर्शकों को स्क्रीन पर कोई ऐसा चेहरा दिखे, जिसकी पहले से कोई इमेज न बनी हो.

---Advertisement---

उन्होंने इंटरव्यू में बताया, कि उन्हें और आदित्य धर को लगातार कई एक्ट्रेसेस के मैसेज मिल रहे थे, जो इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं, लेकिन टीम इस बात पर अड़ी रही, कि उन्हें ऐसा चेहरा चाहिए जो 'धुरंधर' की दुनिया में पूरी तरह फिट बैठे और दर्शकों को नया लगे.

खास बात ये रही, कि सारा अर्जुन ने भले ही बचपन में कई फिल्मों में काम किया हो, लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी ये नई शुरुआत थी. यही बात उनके पक्ष में गई. मेकर्स चाहते थे, कि जब दर्शक 'यलीना' को स्क्रीन पर देखें तो उनके मन में ये सवाल उठे, 'ये लड़की कौन है?'

---Advertisement---

मुकेश छाबड़ा ने आगे बताया, कि लंबे प्रॉसेस के बाद जब सारा का ऑडिशन लिया गया, तो वो बाकी सभी से अलग नजर आईं. उनकी नैचुरल एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने टीम को प्रभावित किया, और आखिरकार उन्हें इस बड़े रोल के लिए चुन लिया गया.

इस तरह 1200 दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए, सारा अर्जुन ने न सिर्फ 'धुरंधर' में जगह बनाई, बल्कि रणवीर सिंह के साथ अपनी दमदार मौजूदगी भी दर्ज कराई. जिसे दर्शकों से खूब प्यार और सपोर्ट मिला.

---Advertisement---
First published on: Apr 05, 2026 03:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola