Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है आल‍िया-शरवरी को ‘अल्फा’ बनाने वाला ट्रेनर? ब्लैक बेल्ट चैम्प‍ियन ने एक्ट्रेस को दी एक्शन की तगड़ी ट्रेनिंग

---विज्ञापन---

Who is Alia Bhatt Alpha Trainer: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' रिलीज होने वाली है. जब से फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज हुआ है, फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा बढ़ गई है. टीजर और ट्रेलर में आलिया भट्ट और शरवरी का एक्शन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. YRF स्पाई यूनिवर्स की ये पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें महिला लीड रोल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया और शरवरी को दमदार और बैडएस अवतार के पीछे किसका हाथ है?

आलिया के अल्फा' ट्रेनर का नाम

फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी को जबरदस्त एक्शन के लिए तैयार करने वाले ट्रेनर का नाम जेसन नोविएलो है, जो फेमस इंटरनेशनल एक्शन ट्रेनर हैं. जेसन नोविएलो फिल्मों में हीरों को दमदार और रोंगटे खड़े कर देने वाला असली एक्शन सिखाने के लिए फेमस हैं.

---Advertisement---

कौन हैं जेसन नोविएलो?

बता दें कि जेसन नोविएलो ग्लोबल एक्शन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं. जेसन एक जाने-माने एक्शन कंसल्टेंट, मार्शल आर्टिस्ट और स्टंट परफॉर्मर हैं. उन्हें मार्शल आर्ट्स का 40 साल से भी ज्यादा का अनुभव है. जेसन ने कई बार मार्शल आर्टिस्ट के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं. इतना ही नहीं, मार्शल आर्ट्स की अलग-अलग कैटेगरी में उन्हें ब्लैक बेल्ट भी मिला है.

जेसन नोविएलो का काम बोलता है

जेसन नोविएलो का वर्क पोर्टफोलियो बहुत ही ज्यादा शानदार है. उन्होंने कई बड़ी-बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के साथ काम किया है, जिसमें सुपरहिट फिल्म 'जॉन विक', 'फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ जॉन विक: बैलेरीना' और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बुलेट ट्रेन' जैसी फिल्में शामिल हैं. ऐसी ही कई एक्शन फिल्मों के सीन्स में जेसन नोविएलो ने जान फूंकने का काम किया है.

---Advertisement---

महीनों तक चली ट्रेनिंग

फिल्म 'अल्फा' के लिए जेसन नोविएलो ने ही आलिया भट्ट और शरवरी को फाइटिंग की ट्रेनिंग दी है. जेसन नोविएलो ने इंटरनेशनल लेवल की एक्शन के लिए दोनों एक्ट्रेस को महीनों तक काफी बारीकी से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी है. वहीं, आलिया और शरवरी ने दिन-रात एक करके अपनी ये ट्रेनिंग पूरी की है.  

First published on: Jul 02, 2026 11:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola