Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है आमिर खान की होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट? जिनसे 61 की उम्र में तीसरी बार शादी करेंगे एक्टर

---विज्ञापन---

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह तीसरी बार शादी करने की तैयारी में हैं. रीना दत्ता और किरण राव के बाद अब वह गौरी स्प्रैट के साथ घर बसाने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की शादी रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए होगी. आइए जानते हैं कि आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट कौन हैं.

किरण राव से 2021 में लिया था तलाक

जब से आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरें सामने आई हैं, तब से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. सभी जानते हैं कि आमिर खान ने इससे पहले मशहूर निर्देशक किरण राव से शादी की थी. हालांकि, दोनों ने साल 2021 में अलग होने का फैसला किया था. आमिर और किरण का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद राव खान है.

---Advertisement---

रीना दत्ता संग की थी पहली शादी

किरण राव से पहले आमिर खान ने रीना दत्ता से साल 1986 में लव मैरिज की थी. करीब 16 साल साथ रहने के बाद साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं—बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान.

अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने गौरी संग कंफर्म किया था रिश्ता

अगर गौरी स्प्रैट की बात करें, तो आमिर खान और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं. दोनों लंबे समय तक अच्छे दोस्त रहे और बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने पहली बार पब्लिकली गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया था कि वे करीब 25 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं, जबकि उनका रिश्ता कुछ समय पहले ही शुरू हुआ था.  

---Advertisement---

कौन है गौरी स्प्रैट?

रिश्ते की पुष्टि के बाद से आमिर और गौरी को कई मौकों पर साथ देखा गया है. गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और एक सैलून चेन से जुड़ी रही हैं. फिलहाल वह आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ भी काम कर रही हैं. गौरी एक सात साल के बेटे की मां हैं.

5 जुलाई को गौरी संग शादी करेंगे आमिर, शामिल होंगे तमाम गेस्ट

अगर शादी की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी उनके बांद्रा स्थित घर पर हो सकती है. इस शादी में करीब 150 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कुछ विदेशी गेस्ट भी शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों 5 जुलाई को शादी करेंगे. इस शादी में आमिर और गौरी के बच्चे भी शामिल होंगे.

---Advertisement---
First published on: Jul 03, 2026 09:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola