---विज्ञापन---

जब सालों बाद अपनी मां की सूरत देखकर रो पड़ा था ये सुपरस्टार, जालिम दुनिया ने ऐसा दिया था जख्म

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जिनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. पर्दे पर हीरो बनने से पहले उन्होंने असल जिंदगी में ऐसे दर्द और संघर्ष देखे, जिन्हें याद कर आज भी रूह कांप उठती है.

भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौरान उनका परिवार भी उन लाखों लोगों में शामिल था, जिन्हें अपना घर बार छोड़कर भागना पड़ा. उस दौर की भयावहता को याद करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि अंबाला के शरणार्थी शिविर में उन्होंने एक तरफ लोगों को लाश पर रोते देखा, तो कुछ ही दूरी पर शादी हो रही थी.

---Advertisement---

ये घटना उनके दिल में हमेशा के लिए बस गई, लेकिन असली दर्द तब शुरू हुआ, जब बंटवारे की अफरा तफरी में वो अपनी मां और भाई बहनों से बिछड़ गए. उस समय वो सिर्फ 18 साल के थे.

अलग-अलग शिविरों में भटकते हुए, उन्होंने हर जगह अपने परिवार को ढूंढा, लेकिन कोई खबर नहीं मिली. धीरे-धीरे उनके मन में ये डर घर कर गया, कि शायद अब वे कभी अपनों से नहीं मिल पाएंगे.

---Advertisement---

फिर किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल सके. रिश्तेदार उन्हें अंबाला में उनके चाचा के घर लेकर गए. जैसे ही वो तांगे से उतरे, सामने उनकी मां खड़ी थीं, मैले कुचैले कपड़ों में... लेकिन जिंदा.

अपने भाई बहनों को देखकर वो खुद को रोक नहीं पाए, और फूट-फूटकर रो पड़े. वो पल उनकी जिंदगी का सबसे भावुक और यादगार पल बन गया. संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ. बचपन में पिता को खोना, गरीबी में दिन गुजारना, फुटपाथ पर सोना. सब कुछ उन्होंने झेला.

आगे चलकर उन्होंने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया, बल्कि अपनी पत्नी नरगिस को एक फिल्म सेट पर आग से बचाकर असल जिंदगी के हीरो भी बने थे. सुनील दत्त की पूरी जिंदगी संघर्ष, प्यार और इंसानियत की मिसाल रही. यही वजह है, कि आज भी उनकी कहानी लोगों को भावुक कर देती है.

First published on: Apr 27, 2026 07:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.