Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome To The Jungle Prediction: क्या ‘भूत बंगला’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी अक्षय कुमार की नई फिल्म? जानें कहां तक पहुंचेगा कलेक्शन!

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Prediction: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर से अपने कॉमेडी एरा के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं, जहां साल की शुरुआत में उन्होंने 'भूत बंगला' के साथ ऑडियंस के पेट में गुदगुदी की थी. वहीं, अब वो फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के साथ बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचाने को पूरी तरह से तैयार हैं. जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही फैंस के बीच इस 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की इस तीसरी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं. देखना है कि अक्षय की इस नई कॉमेडी फिल्म को पहले दिन कितना प्यार मिल सकता है.

'वेलकम टू द जंगल' वर्सेस 'भूत बंगला'

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के साथ सिनेमाघरों में फिर से वापसी कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं. 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत की थी. देखना होगा कि उनकी नई फिल्म 'भूत बंगला' का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

---Advertisement---

फिल्म की एडवांस बुकिंग

रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती दिनों में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की एडवांस बुकिंग काफी धीमी थी, लेकिन गुरुवार की दोपहर से इसमें तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है. Sacnilk के अनुसार, गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 'वेलकम टू द जंगल' के 53,000 टिकट बिक चुके थे. इसी के साथ फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से 1.26 करोड़ रुपये की कमाई की.

पेड प्रीव्यू कलेक्शन...

इसके अलावा, फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने अपने पेड प्रीव्यू और ओपनिंग वीकेंड में भी इससे ज्यादा टिकट बेचे हैं. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर फिल्म अब हर घंटे लगभग 4,000 टिकट बेच रही है, जो मूवी के लिए एक पॉजिटिव साइन है.

---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

वहीं, एक्सपर्ट के मुताबिक, कॉमेडी फिल्में आमतौर पर रिलीज के दिन स्पॉट बुकिंग के जरिए अच्छा परफॉर्म करती हैं. इसी, वजह से ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अपने पहले दिन 12-15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करेगी. इसके अलावा, पेड प्रीव्यू से भी 30-35 करोड़ रुपये और आ सकते हैं.

'भूत बंगला' का रिकॉर्ड

इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 16 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है; अगर ऑडियंस का रिस्पॉन्स अच्छा रहा, तो यह आंकड़ा 20 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है. बता दें कि अक्षय की पिछली फिल्म 'भूत बंगला' ने 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.    

---Advertisement---
First published on: Jun 25, 2026 08:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola