Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

वीकेंड पर नहीं होना है बोर? तो Zee5 पर देखें ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, IMDB पर रेटिंग है जबरदस्त

---विज्ञापन---

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग कंटेंट की भरमार है. लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह का कंटेंट देखना पसंद करते हैं. कुछ लोगों को रोमांटिक मूवीज काफी पसंद आती हैं, तो कुछ को थ्रिलर पसंद हैं. हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें सिंपल सी कहानियां काफी पसंद आती हैं. वहीं आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मों और सीरीज को लेकर बात करने जा रहे हैं, जिन्हें आप जी5 पर देख सकते हैं. ये इमोशंस, कॉमेडी और क्राइम थ्रिलर और बेहतर कहानियों से भरपूर है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

सिर्फ एक बंदा काफी है

'सिर्फ एक बंदा काफी है', मनोज बाजपेयी स्टारर यह फिल्म एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा है. इस फिल्म में मनोज ने एक वकील का रोल किया है. यह एक इंसाफ की कहानी है. इस मूवी को IMDB पर 7.9 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

टीवीएफ पिचर्स

'टीवीएफ पिचर्स' एक वेब सीरीज है, जो कि चार दोस्तों के बारे में है. चारों दोस्त अपनी नौकरी छोड़कर एक स्टार्टअप करते हैं. इस बीच उन चारों के स्ट्रगल और सक्सेस की कहानी को दिखाया गया है. इसे IMDb पर 9.1 की रेटिंग मिली है.

अभय

बेहतरीन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में कुणाल खेमू स्टारर वेब सीरीज 'अभय' एक क्राइम थ्रिलर है. जो कि सच्चा घटनाओं से इंस्पायर है. इसमें कुणाल ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया है. इस सीरीज को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

सनफ्लावर

वेब सीरीज 'सनफ्लावर' एक मर्डर मिस्ट्री है. इसमें अदा शर्मा और सुनील ग्रोवर नजर आए हैं. यह सोसायटी में हुए एक मर्डर के बारे में है. इस सीरीज को 7.4 रेटिंग मिली है.

ट्रिपलिंग

'ट्रिपलिंग' एक बेहतरीन कहानी है, जो कि तीन भाई बहनों के बारे में है. जो साथ में एक सफर पर निकलते हैं. इस सीरीज को लोगों ने भी काफी पसंद किया है. इसे IMDB पर 8.5 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: May 07, 2026 12:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola