Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सोनम वांगचुक के साथ हुई जबरदस्ती पर भड़के विशाल ददलानी और प्रकाश राज, बोले- ‘भेजा फट रहा है, कितनी शर्मनाक बात…’

---विज्ञापन---

Vishal Dadlani and Prakash Raj Angry on Forcibly Hospitalised Sonam Wangchuk: पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के इस अनशन में एक हैरान करने वाला मोड़ सामने आया है. दरअसल, नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस ने 21वें दिन वहां से हटा दिया और जबरदस्ती उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गए. सरकार की तरफ से उठाए गए इस कदम की वजह से लोगों के बीच आक्रोश और भी ज्यादा बढ़ गया है. आम जनता से लेकर फिल्मी सितारों तक ने सोनम वांगचुक के साथ हुई जबरदस्ती का खुलकर विरोध किया है. इस मामले पर बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी और एक्टर प्रकाश राज ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

इससे मेरा दिल टूट...

सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक के साथ हुई जबरदस्ती पर अपना गुस्सा निकाला है. वीडियो में उन्होंने कहा, 'देखी है कभी आपने ऐसी किया? सोनम जी को जबरदस्ती उठा के ले गए हैं. इस देश का जो ये लोग कर रहे हैं, ये... इससे मेरा दिल टूट जाता है.'

---Advertisement---

अब नहीं जागोगे तो...

विशाल ददलानी ने आगे कहा, 'मेरे देशवासियों, कब जागोगे? अब नहीं जागोगे तो कब जागोगे? मुझे नहीं पता कि क्या कहूं. मुझे नहीं पता कि क्या सोचूं. काश मैं वहां होता और किसी तरह उसकी मदद कर पाता. ये सब देखकर मेरा भेजा खराब हो रहा हैं.'

तानाशाहों की तरह...

विशाल ददलानी के अलावा, प्रकाश राज ने भी इस मामले पर तीखा रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपने X पर इस घटना का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'दुनिया एक कायर सरकार को देख रही है जो युवाओं से संवाद नहीं करना चाहती बल्कि तानाशाहों की तरह व्यवहार करना चाहती है. सोनम वांगचुक को जबरदस्ती ले जाना और छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को बाधित करना उनके डर ​​का संकेत है. कितनी शर्म की बात है! बस पूछ रहा हूं.'

---Advertisement---

पर्दे के पीछे क्या है...

प्रकाश राज ने एक दूसरी पोस्ट में आगे लिखा, 'पर्दे के पीछे क्या है छप्पन इंच का डरा हुआ नंगापन. बस पूछ रहा हूं.' बता दें कि सोनम वांगचुक 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. वे NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.  

First published on: Jul 18, 2026 07:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola