Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पति को छोड़े बिना दूसरी शादी करने निकली ‘वड़ा पाव गर्ल’, मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रिश्ते पर मचा बवाल

---विज्ञापन---

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपने बयानों और वीडियो को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाली चंद्रिका ने इस बार ऐसा दावा कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर बवाल खड़ा कर दिया है.

हाल ही में शेयर किए गए, एक वीडियो में चंद्रिका दीक्षित ने कहा, कि वो अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ दूसरी शादी करने जा रही हैं. वो भी बिना अपने पहले पति से तलाक लिए, इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, और लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे.

---Advertisement---

वीडियो में चंद्रिका के साथ उनका बॉयफ्रेंड भी नजर आ रहा है, जो खुलेआम उनका साथ देता दिखा. उसने भी कहा, कि वो चंद्रिका से शादी करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. चंद्रिका ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए, यहां तक कह दिया कि अगर दूसरे लोग अपने प्यार के लिए सीमाएं पार कर सकते हैं.' उन्होंने कहा- 'जब साकिब और कनिका शादी कर सकते हैं, मोनालिसा फरमान से शादी कर सकती है, तो वो क्यों नहीं.'

बस फिर क्या था, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने दोनों को निशाने पर लेना शुरू कर दिया. कई लोगों ने सवाल उठाया, कि बिना तलाक दूसरी शादी करना गलत है, और पहले अपने पुराने रिश्ते को खत्म करना जरूरी है. कुछ यूजर्स ने तो चंद्रिका के इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट तक बता दिया.

---Advertisement---

कमेंट सेक्शन में तीखे रिएक्शन देखने को मिले, किसी ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाया, तो किसी ने उनकी उम्र और फैसलों को लेकर तंज कसा. वहीं कुछ लोगों ने साफ कहा, कि ऐसे कंटेंट से सिर्फ भ्रम फैलता है, और लोगों को गुमराह किया जाता है.

दिलचस्प बात ये है, कि ये पहला मौका नहीं है, जब चंद्रिका दीक्षित को लेकर ऐसा विवाद सामने आया हो. इससे पहले भी वो अपने रिश्तों और शादी को लेकर कई बार चर्चा में रह चुकी हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे भी दावे किए जा रहे हैं, कि वो पहले भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी जैसा ड्रामा कर चुकी हैं, जिससे लोगों का भरोसा अब कम होता जा रहा है.

---Advertisement---

अब सवाल ये उठता है, कि क्या चंद्रिका सच में दूसरी शादी करने जा रही हैं, या फिर यह सिर्फ लाइमलाइट में बने रहने का तरीका है. फिलहाल, उनके इस बयान ने इंटरनेट पर बहस जरूर छेड़ दी है. जिसपर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं.

First published on: Apr 02, 2026 05:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola