Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vaani Kapoor की तीन बड़ी फिल्मों को लगा झटका! अटकी रिलीज डेट! जानें क्या है वजह

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर लंबे वक्त से फिल्मों में वापसी का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने साल 2013 में रोमांटिक कॉमेडी मूवी शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इसके बाद वह कई फिल्मों और सीरीज में नजर आईं थी.वह आखिरी बार स्क्रीन पर अक्षय कुमार के साथ फिल्म खेल-खेल में नजर आईं थी.

हालांकि उनके पास कुछ ऐसी फिल्में है, जिनकी शूटिंग वह पूरी कर चुकी हैं. लेकिन इन फिल्मों को अभी तक रिलीज डेट नहीं मिल पाई है. इन फिल्मों की रिलीज डेट अटकी हुई है. तो चलिए जानते हैं वो कौन कौन सी मूवीज है.

---Advertisement---

दरअसल, हाल ही में वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया कि वाणी कपूर की तीन फिल्में थिएटर रिलीज को तरस रही हैं. जिसमें से सर्वगुण संपन्न, अबीर गुलाल और बदतमीज गिल शामिल है. इन तीनों ही फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन ये अभी भी भारत में रिलीज नहीं हुई हैं.

सर्वगुण संपन्न मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है. जो कि एक सोशल कॉमेडी है. जिसका डायरेक्शन रतन देशमुख ने किया है और बताया गया है कि मूवी की शूटिंग 2023 में ही पूरी हो गई थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश विजान फिल्म के लिए ओटीटी डील नहीं कर पाए हैं.

---Advertisement---

फिल्म बदतमीज गिल में वाणी कपूर और अपारशक्ति खुराना और परेश रावल नजर आएंगे. नवजोत गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग 2024 में पूरी हो गई थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मूवी पहले 29 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी. हालांकि यह अभी तक किन्हीं कारणों से रिलीज नहीं हो पाई है.

इस लिस्ट में 2025 की मूवी अबीर गुलाल भी शामिल है. जो कि एक रोमांटिक ड्रामा है. यह फिल्म भारत के अलावा विदेशों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसे इंडिया में बैन कर दिया. क्योंकि फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान नजर आए. इस फिल्म को भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बैन कर दिया था.

---Advertisement---
First published on: Feb 21, 2026 02:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola