Saturday, 15 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस ने राम गोपाल वर्मा से मंदिर में की थी गुपचुप शादी? सालों बाद अब खुला राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का नाम 90 के दशक में अक्सर एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता था. दोनों के अफेयर की खबरें उस दौर में खूब चर्चा में रहीं. अब कई साल बाद एक बार फिर यह रिश्ता सुर्खियों में है. वजह है बॉलीवुड के सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश का एक दावा, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का नाम 90 के दशक में अक्सर एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता था. दोनों के अफेयर की खबरें उस दौर में खूब चर्चा में रहीं. अब कई साल बाद एक बार फिर यह रिश्ता सुर्खियों में है. वजह है बॉलीवुड के सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश का एक दावा, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

क्या मंदिर में गुपचुप की शादी?

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में ज्योति वेंकटेश ने दावा किया कि उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल वर्मा ने कथित तौर पर एक मंदिर में गुपचुप शादी की थी. उनके मुताबिक, उस समय दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इस शादी की जानकारी उन्हें अभिनेता चिरंजीवी ने दी थी.

---Advertisement---

किसने खोले पुराने राज?

जर्नलिस्ट के अनुसार, फिल्म 'जेंटलमैन' के सेट पर चिरंजीवी ने उनसे कहा था कि वह हर बड़ी खबर लिखते हैं, लेकिन राम गोपाल वर्मा और उर्मिला की शादी पर उन्होंने कुछ क्यों नहीं लिखा. यह सुनकर ज्योति वेंकटेश हैरान रह गए और उन्होंने इस दावे का सबूत मांगा.

एक्टर ने बताई थी सच्चाई?

उन्होंने बताया कि चिरंजीवी ने कहा था कि दोनों ने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में शादी की थी. इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर उस मंदिर के पुजारी का फोन नंबर भी उन्हें दिया था, ताकि वह इस बात की पुष्टि कर सकें.

---Advertisement---

इमोशनल होकर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

हालांकि, खबर पब्लिश करने से पहले ज्योति वेंकटेश ने खुद उर्मिला मातोंडकर से कॉन्टेक्ट किया. उनके मुताबिक, जब उन्होंने इस बारे में एक्ट्रेस से बात की तो उर्मिला भावुक हो गईं और रोने लगीं. उन्होंने कहा, 'आप मेरे बारे में ऐसा कैसे लिख सकते हैं? आप मुझे तब से जानते हैं, जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था.'

किस वजह से टूटा दोनों का रिश्ता?

वहीं, जर्नलिस्ट का दावा है कि जब उन्होंने इस मामले पर राम गोपाल वर्मा से जानने की कोशिश की, तो डायरेक्टर ने इस विषय पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था. इंटरव्यू में ज्योति वेंकटेश ने यह भी कहा कि दोनों के रिश्ते में दरार की वजह शादी को लेकर अलग-अलग सोच थी.

---Advertisement---

क्या है सच्चाई?

उनके अनुसार, उर्मिला कानूनी तौर पर शादी करना चाहती थीं, जबकि राम गोपाल वर्मा इसके लिए तैयार नहीं थे. इसी कारण दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका. फिलहाल, सच्चाई क्या है ये तो उर्मिला और राम गोपाल वर्मा ही जानते हैं, लेकिन सालों बाद इस दावे ने एक बार फिर इन दोनों के रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है.

First published on: Aug 02, 2026 02:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola