---विज्ञापन---
Toxic song Tabaahi X Review: कभी-कभी कोई ऐसा गाना आ जाता है जो… लोगों को कैसी लगी यश और कियारा अडवाणी की कैमिस्ट्री?
Toxic song Tabaahi X Review: साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली मोस्ट अवेडेट फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' का इंतजार कर रहे हैं फैंस को मेकर्स ने एक सरप्राइज दिया है. दरअसल, मेकर्स ने फिल्म के पहले सॉन्ग 'तबाही' रिलीज कर दिया है. इस रोमांटिक गाने में यश और कियारा की जबरदस्त कैमिस्ट्री और हाई लेवल रोमांस देखने को मिल रहा है. इसके अलावा, इस सॉन्ग 'तबाही' में एक मन को बैचेन कर देने वाला सस्पेंस भी है. गाने में यश और कियारा के कई रोमांटिक सीन्स है. रिलीज होने के साथ ही ये इंटरनेट पर भी छा गया है. इस गाने को लेकर लोगों ने अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया है. चलिए जानते हैं कि आखिर लोगों को सॉन्ग 'तबाही' और उसमें यश और कियारा की कैमिस्ट्री कैसी लगी.
कभी-कभी, कोई ऐसा गाना...
'टॉक्सिक' के पहले गाने 'तबाही' की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कभी-कभी, कोई ऐसा गाना आता है जो न सिर्फ सुनने में सुंदर लगता है, बल्कि देखने में भी सुंदर लगता है. 'टॉक्सिक' का सॉन्ग 'तबाही' बिल्कुल वैसा ही है. देखने में शानदार लव सॉन्ग जो रोमांस को उसके सबसे पैशनेट और ऑब्सेसिव रूप में दिखाता है. यश और कियारा आडवाणी एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं, हर फ्रेम में इमोशनल वेट को आसानी से केमिस्ट्री के साथ निभाते हैं.'
मैं साफ देख सकता हूं...
वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'तबाही' वीडियो सॉन्ग के इस सीन में, मैं साफ देख सकता हूं कि वह किसी ऐसी चीज से गुजर रहा है जिसे वह नादिया को बता नहीं पा रहा है. आपको क्या लगता है, यह क्या हो सकता है? #ToxicTheMovie
एकदम जबरदस्त वाइब...
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक ऐसा जबरदस्त रोमांस जो आपको सच में किसी और रिश्ते के लायक नहीं छोड़ता. एकदम जबरदस्त वाइब #तबाही.'
मेरे दिमाग में कई...
एक और यूजर ने लिखा, 'तबाही यहां अपने चरम पर थी, अब मेरे दिमाग में कई थ्योरी चल रही हैं – क्या यह पास्ट है? क्या कियारा मर चुकी है? टिकट तारा का बेटा है या कियारा का? #ToxicTheMovie #Yash'
फिजिक तो जबरदस्त...
एक फैन ने लिखा, 'जरा देखिए, यह फिजिक कितनी जबरदस्त है. इस तरह के कमिटमेंट की नकल नहीं की जा सकती. फिजिक तो जबरदस्त है ही, लेकिन इसके पीछे का डेडिकेशन उससे भी कहीं ज्यादा बड़ा है. #Tabaahi #TOXIC #Yash'
पक्का ब्लॉकबस्टर...
एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'यश और तारा साथ में एकदम जबरदस्त लग रहे हैं. सिनेमैटोग्राफा + उनका लुक = पक्का ब्लॉकबस्टर. एक जबरदस्त धमाके के लिए तैयार हो जाइए!'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.