Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बेटी की पहली वीडियो, हवाई जहाज में मस्ती करती दिखीं मालती मैरी

Priyanka Chopra Daughter: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस ने आज अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

---विज्ञापन---

priyanka chopra daughter

Priyanka Chopra Daughter: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी का एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मालती हवाई जहाज के कॉकपिट के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं.

हवाई जहाज में मालती

जब से प्रियंका चोपड़ा ने शादी रचाई है फैंस उनके जीवन को लेकर और भी उत्साहित हो गए हैं. प्रियंका के पति निक जोनस की भी इंटरनेट खूब चर्चा रहती हैं. प्रियंका अक्सर अपनी बेटी की भी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें मालती हवाई जहाज में पायलट के बैठने की जगह के बाहर खड़ी होकर अंदर के चमकते हुए बटनों को बड़े ध्यान से देखती नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---
priyanka chopra jonas daughter

ये वीडियो तब का है जब प्रियंका फ्रांस से लंदन की यात्रा कर रही थीं. वीडियो में मालती लाल रंग की ड्रेस और सफेद स्वेटर पहने हुए हैं, और उन्होंने बालों में दो चोटियां बनाई हुई हैं.

2022 में हुआ मालती का जन्म

बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली मुलाकात एक ऑस्कर पार्टी में हुई थी. इसके बाद साल 2018 में निक ने लंदन में प्रियंका को प्रपोज किया और दोनों ने उसी साल दिसंबर में शादी रचा ली. शादी के 4 साल बाद 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए मालती का अपने जीवन में स्वागत किया था. मालती का जन्म समय से पहले हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें शुरुआती 100 से ज्यादा दिन अस्पताल के NICU में बिताने पड़े थे.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 08, 2026 05:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola