---विज्ञापन---
2026 की टॉप 5 बॉलीवुड फिल्में, ‘धुरंधर 2’ के बाद इस मूवी का कब्जा
Bollywood Movies 2026: साल 2026 के तीन महीने बीत गए हैं. इस दौरान बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी. आज हम आपके लिए अबतक रिलीज हुईं टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर तो 'धुरंधर 2' है, जिसने अपने इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका महका रखा है. चलिए पूरी लिस्ट देखते हैं.
Bollywood Movies 2026: साल 2026 के तीन महीने बीत गए हैं. इस दौरान बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी. आज हम आपके लिए अबतक रिलीज हुईं टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर तो 'धुरंधर 2' है, जिसने अपने इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका महका रखा है. चलिए पूरी लिस्ट देखते हैं.
धुरंधर 2- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ है. हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर उतरी इस फिल्म ने तूफान मचा दिया है. महज 13 दिन में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.
बॉर्डर 2- लिस्ट में दूसरे नंबर पर इस साल की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर 2’, जो इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. ये एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 464.50 करोड़ की कमाई की.
ओ रोमियो- इसके बाद नंबर आता है साल 2026 के फरवरी महीने में रिलीज हुई फिल्म ‘ओ रोमियो’ की. रोमांस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और फरीदा जलाल लीड रोल में हैं. इस मूवी ने 92.76 करोड़ कमाए थे.
मर्दानी 3- रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 भी इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म फिल्म का डायरेक्शन अभिराज मीनावाला ने किया है. इसमें रानी मुखर्जी, प्रजेश कश्यप, जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद लीड रोल में हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 78.73 करोड़ का बिजनेस किया.
द केरल स्टोरी 2- लिस्ट में आखिरी नंबर इस साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ है. ये एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है. इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और मात्र 48.66 करोड़ रुपये ही कमा सकी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.