Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ताबड़तोड़ हिट देने वाली इस सुपरस्टार हसीना पर पति ने किए थे जुल्म-सितम, तलाक के बाद तबाह हुई जिंदगी, मिली मौत पर बधाई

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े तमाम किस्से और कहानियां अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. कुछ एक्टर अपनी जिंदगी में सफलता को खूब एंजॉय कर पाए, तो कुछ ऐसे कलाकार रहे जिनकी आखिरी समय में बुरी हालत हो गई. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि बॉलीवुड में तमाम हिट फिल्में दे चुके हैं. हालांकि तलाक और शराब के नशे के कारण उनके आखिरी दिन बहुत बीते और दर्दनाक मौत हुई थी और उन्हें इसपर बधाई भी मिली थीं.

पर्सनल लाइफ में इस हसीना ने झेली थी मुश्किलें

दरअसल, हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं वह बॉलीवुड की सुपरस्टार कही जाती थीं. इतना ही नहीं वह अपने दौर की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ दुखों से भरी हुई थी.

---Advertisement---

मीना कुमारी ने अपने करियर में दी तमाम हिट फिल्में

हम बात कर रहे हैं ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी की. जिन्होंने अपनी लाइफ में तमाम दुखों और मुश्किलों का सामना किया था. 1 अगस्त 1933 को जन्मी मीना कुमारी ने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ 4 साल की उम्र में की थी. इसके बाद वह तमाम फिल्मों में नजर आईं. मीना ने अपने करियर बैजू बावरा, परिनीता, साहिब बीवी और गुलाम, काजल, दो बीघा जमीन, मैं चुप रहूंगी, मेरे अपने, प्रीत पराई, फूल और पत्थर, जैसी कई फिल्मों में काम किया है. मीना कुमारी ने अपने करियर में 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाम किए हैं.

मीना कुमारी को नरगिस ने मौत पर दी थी बधाई

हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी परेशान थीं. दरअसल, उन्होंने फिल्म डायरेक्टर कमाल अमरोही से शादी की थी. दोनों ने 14 फरवरी 1952 को शादी की थी. दोनों के बीच 19 साल की उम्र का फासला था और कमल पहले से शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे थे. हालांकि इसके बाद भी मीना ने डायरेक्टर से शादी की थी और उसके बाद उन्होंने तमाम दुखों का सामना किया था, जिसके बाद में एक्ट्रेस नरगिस दत्त ने खुद बताया था. नरगिस दोस्त ने मीना कुमार की मौत पर मौत मुबारक हो कहा था. दरअसल, नरगिस ने एक लेटर लिखा था,जिसके बारे में उर्दू मेमोरीज ऑफ सिनेमा लीजेंड्स किताब में जिक्र किया गया है. इस किताब में नरगिस के द्वारा लिखे गए लेटर में कहा गया था, " तुम्हारी बाजी तुम्हें मौत मुबारकबाद दे रही है. मीना, मैं तुम्हें मौत की बधाई दे रही हूं. इस दुनिया में कभी मत आना.

---Advertisement---

नरगिस दत्त ने मीना कुमारी के दुखों का किया था खुलासा

नरगिस ने आगे लिखा था, "एक रात मैंने मीना को गार्डन में हांफते देखा था. उसकी ऐसी हालत देखकर मैंने पूछा, तुम आराम क्यों नहीं करती. थकी हुई लग रही हो. उन्होंने कहा बाजी मेरी किस्मत में आराम नहीं है. मैं बस एक बार ही आराम करूंगी. उस रात मुझे मीना के कमरे से मारपीट और चिखने चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं थीं. अगले दिन मैंने उनकी आंखें सूजी हुई देखी. मीना की हालत देखने के बाद मैंने कमाल अमरोही के सेक्रेटरी से बात की और कहा, ' क्यों तुम लोग मीना को मारना चाहते हो? जिस पर उसने कहा, " जब सही वक्त आएगा, हम मीना को आराम दे देंगे.

मीना कुमारी ने शादी के बाद झेला दर्द, शराब ने तबाह की जिंदगी

बता दें कि मीना कुमारी ने एक वक्त पर कमाल से तंग आकर 1964 में तलाक ले लिया था. हालांकि तलाक के बाद मीना कुमार डिप्रेशन में चली गई थीं. इसके बाद वह नशे में डूब गई और फिर लगातार शराब के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई. इतना ही नहीं डॉक्टर्स ने उन्हें शराब छोड़ने को कहा था. लेकिन मीना की तबीयत में कोई सुधार नहीं आया. मीना अपनी आखिरी फिल्म पाकीजा की रिलीज के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं थी और वह इस बीच कोमा में भी चली गई थी. जिसके बाद 31 मार्च 1972 को सिर्फ 39 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी.

---Advertisement---
First published on: May 20, 2026 02:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola