Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड के इस कपल ने साथ में की 35 फिल्में, शादीशुदा होते हुए भी एक्टर ने धर्म बदलकर किया निकाह

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं. इन फिल्मों में काम करते हुए कई बार देखा गया है कि एक्टर और एक्ट्रेस एक दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे ही कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने एक साथ 35 फिल्मों में काम किया है और इन फिल्मों को करते हुए वो प्यार में पड़ गए. यहां तक कि एक्टर ने शादीशुदा होते हुए भी धर्म बदलकर दूसरी शादी रचा ली. तो चलिए जानते हैं इस कपल के बारे में.

हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की. जिन्होंने अपने करियर में 35 फिल्मों में साथ काम किया है. जिसमें से लगभग 20 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं.

---Advertisement---

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 1970 से 1980 के दशक के बीच में तमाम सुपरहिट फिल्में दी है. दोनों की पहली फिल्म 1970 में 'तुम हसीन मैं जवान' आई थी. इसके बाद वह शोले, सीता और गीता, ड्रीम गर्ल, राजा जानी, नया जमाना, पत्थर और पायल, प्रतिज्ञा, चरस जैसी कई फिल्मों में काम किया. दोनों की जोड़ी को इन फिल्मों में खूब पसंद किया और यह बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी कही जाती थी.

इन फिल्मों में काम करने के दौरान हेमा और धर्मेंद्र एक दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए. हालांकि धर्मेंद्र इस दौरान शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं. जिनसे उनकी अरेंज मैरिज हुई थी. धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं, जिसमें से दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं. इसके अलावा दो बेटियां भी हैं.

---Advertisement---

लेकिन फिर धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए प्रकाश को तलाक देने का सोचा था, लेकिन प्रकाश कौर ने तलाक से साफ इनकार कर दिया था. जिसके बाद धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर और अपना नाम बदलकर हेमा मालिनी से शादी की थी. कपल ने शादी के लिए इस्लाम धर्म कबूल किया था और धर्मेंद्र ने अपना नाम दिलावर खान रखा था और हेमा ने अपना नाम आयशा बी रखा था. कपल ने मुस्लिम रीति रिवाजों से 1979 में शादी की और बाद में 1980 में हिदूं रीति रिवाजों से शादी की.

बता दें कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया. एक्टर ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. हालांकि धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा था. वहीं हेमा भी अक्सर इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र के बारे में बात करती रहती हैं.

---Advertisement---
First published on: Mar 16, 2026 04:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola