---विज्ञापन---
बॉलीवुड की वो हसीना, जिसने तेज बुखार-मलेरिया में तड़पते हुए की कॉमेडी फिल्म की शूटिंग, जो आज भी है लोगों की फेवरेट
Bollywood Actress: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किस्से-कहानियों की कोई कमी नहीं है. फिल्मी जगत के हर एक सुपरस्टार की अपनी एक कहानी होती है. ऐसा एक किस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बताया है, जो उनकी उनकी सुपरहिट फिल्म 'हाउसफुल' से जुड़ा है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने आखिर फिल्म का ऐसा कौन-सा किस्सा शेयर किया है.
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने फिल्म 'हाउसफुल' के 16 साल पूरे होने पर फिल्म की पुरानी यादों को ताजा किया. इस दौरान लारा दत्ता ने बताया कि फिल्म में को-स्टार दीपिका पादुकोण की बहुत तबियत खराब हो गई थी.
इंटरव्यू में लारा ने कहा, 'फिल्म 'हाउसफुल' में दीपिका के साथ काम करने का बहुत ही अच्छा था. हालांकि, शूटिंग के दौरान दीपिका को मलेरिया हो गया था और वह बहुत बीमार पड़ गई थीं. वो तेज बुखार और कंपकंपी के बावजूद फिल्म का काम करती रहीं थीं.'
लारा ने आगे कहा, 'फिल्म 'हाउसफुल' की शूटिंग के दौरान दीपिका बहुत बीमार हो गई और वह पूरी तरह से कमजोर हो गई थी. इसलिए उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा और दवाइयां लेनी पड़ीं. वह एक प्रोफेशनल एक्टर की तरह थी क्योंकि उन्हें पूरी रात तेज बुखार था. वह कांप रही थी और उन्हें दवाइयां लेनी पड़ती थीं. फिर अगली सुबह, क्योंकि हमारा एक तय शेड्यूल था.'
लारा ने आगे कहा, 'हम उस दौरान काफी इमोशनल सीन की शूटिंग कर रहे थे. इसलिए जब वह सेट पर आती थीं, तो आप देख सकते थे कि वह पूरी तरह से थकी हुई और कमजोर थीं. लेकिन वह एक प्रोफेशनल एक्टर थीं, उन्होंने इन सब के बाद भी अपना काम बखूबी तरीके से पूरा किया. उनकी एक्टिंग में जरा भी कमी नहीं आई थी.'
लारा ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'एक एक्टर के तौर पर, आपको दूसरे एक्टर को इसके लिए श्रेय देना होगा क्योंकि मैं जानती हूं कि जब आप पूरी तरह से थक जाते हैं तो कितना मुश्किल होता है, और मलेरिया जैसी बीमारी तो आपको पूरी तरह से थका देती है. यह सिर्फ सर्दी या बुखार जैसा नहीं होता.' बता दें कि आज भी फिल्म 'हाउसफुल' लोगों की फेवरेट मूवी हैं.