---विज्ञापन---
27 दिन में बनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे रिकॉर्ड्स, क्लाइमैक्स ऐसा कि देख रो पड़े थे लोग
बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में हैं, जिनकी शूटिंग सालों तक चली है. कुछ तो ऐसी मूवीज हैं, जो किसी न किसी कारण 5 से 8 साल तक शूट नहीं हो पाई. हालांकि कुछ मूवीज ऐसी भी हैं, जिनकी शूटिंग महज कुछ ही दिन में पूरी हो गई. वहीं, आज हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग महज 27 दिन में पूरी हो गई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म दिल एक मंदिर की. जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म सी.वी श्रीधर के डायरेक्शन में बनी थी. दिल एक मंदिर में मीना कुमारी, राजेंद्र कुमार, राज कुमार, शोभा खोटे, महमूद, मनमोहन किशना जैसे एक्टर्स नजर आए थे.
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक लव ट्रायंगल पर बनी फिल्म है, जो त्याग, वफादारी दिखाती है. फिल्म में राजेंद्र एक डॉक्टर के रोल में नजर आते हैं, जिनकी प्रेमिका का रोल मीना कुमार ने किया है और वह इसमें सीता का किरदार निभाते दिखी हैं और राज कुमार ने राम का रोल किया है, जो कि कैंसर से जूझ रहे हैं.
कहानी में दिखाया जाता है कि डॉक्टर धर्मेंद्र और सीता एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन हालातों के कारण सीता की शादी राम से हो जाती है और धर्मेंद्र से रिश्ता टूट जाता है.वहीं बाद में धर्मेंद्र एक फेमस कैंसर स्पेशलिस्ट बन जाते हैं.
इस बीच राम की तबीयत बिगड़ती है और उनके कैंसर का पता चलता है और उन्हें उसी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, जहां धर्मेंद्र डॉक्टर थे. सीता एक समर्पित पत्नी है, जो अपने पूर्व प्रेमी डॉक्टर से अपने पति राम को बचाने की रिक्वेस्ट करती है. फिल्म की कहानी इतनी शानदार है कि एंडिंग तक लोगों के आंखों में आंसू आ गए थे.
दिल एक मंदिर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और यह मूवी सिर्फ 27 दिनों में शूट हो गई थी. इस मूवी की सिर्फ कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी जबरदस्त हिट थे. फिल्म के लिए राज कुमार को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.
बता दें कि यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स भी तोड़े थे. कहा जाता है कि 1863 में यह कलेक्शन सूची में पांचवें स्थान पर थी.