---विज्ञापन---
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में ये एक्ट्रेस बनेगी मंथरा, शाहरुख खान संग किया था डेब्यू
Manthara in Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण इसी दीपवाली के मौके पर रिलीज होगी. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवन श्री राम का किरदार निभा रहे हैं. हाल ही फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसे देखने के बाद हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार शामिल हैं. ऐसे इसकी स्टारकास्ट को लेकर भी फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है. चलिए आज आपको बताते हैं कि इस फिल्म में मंथरा का रोल कौनसी एक्ट्रेस कर रही हैं.
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे, वहीं साई पल्लवी सीता का रोल निभाएंगी. फिल्म में सनी देओल हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं. इसी तरह फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार शामिल हैं. फिल्म में मंथरा का किरदार एक्ट्रेस शीबा चड्ढा निभा रही हैं.
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे, वहीं साई पल्लवी सीता का रोल निभाएंगी. फिल्म में सनी देओल हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं. इसी तरह फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार शामिल हैं. फिल्म में मंथरा का किरदार एक्ट्रेस शीबा चड्ढा निभा रही हैं.
शीबा चड्ढा सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. आज शीबा इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की 'दिल से' की थी.
इसके बाद उन्हें ‘दम लगा के हईशा', ‘बधाई हो' और ‘गली बॉय' जैसी शानदार फिल्मों में देख गया. शीबा ने अधिकतर फिल्मों में छोटे रोल निभाए हैं, लेकिन इनके हर एक किरदार दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ते हैं.
शीबा ने ‘मिर्जापुर' और ‘बंदिश बैंडिट्स' जैसी शानदार सीरीज में भी काम किया है. इन्होंने ‘दिल्ली 6', ‘परजानिया' और ‘तलाश' जैसी फिल्मों में भी काम किया है, जहां इनके अभिनय को सराहा गया. वहीं अब शीबा रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में मंथरा का शानदार किरदार निभाने वाली हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.