Friday, 25 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Vvaan X Review: शुद्ध भक्ति और छठ पूजा की परंपरा, रहस्य से भरी कहानी; सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म देखकर क्या बोले लोग?

The Vvaan X Review: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म देखने के बाद फैंस ने अपना रिव्यू भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

The Vvaan X Review: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' आखिरकार आज यानी 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस इस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड थे. अब जब फिल्म रिलीज हुई, तो फैंस इस मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए थिएटर पहुंचे. फिल्म देखने के बाद फैंस ने अपना रिव्यू भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. चलिए जानते हैं कि आखिर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फिल्म 'द वन' लोगों को कैसी लगी.  

'द वन' देखने जाओ...

एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए X पर लिखा, 'दोस्तों, 'द वन' देखने जाओ. यह हॉरर, माइथोलॉजी और थ्रिलर का एक क्रेजी मिक्स है. 'वन' देवी का रहस्य आपको आखिर तक बांधे रखता है. छठ पूजा का गाना देखने में बहुत मजेदार है. TVF और एकता कपूर, आप लोगों ने एक सॉलिड हिट फिल्म बनाई है. पूरी टीम को बधाई.'

---Advertisement---

सिद्धार्थ मल्होत्रा के काबिल कंधों पर...

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' देखने के बाद एक यूजर ने X पर लिखा, 'द वावन की ओपनिंग एक बार फिर हार्टलैंड ऑडियंस की ताकत दिखाती है. इसे शुरू से ही आम लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें लोककथाएं, पौराणिक कथाएं, ह्यूमर और मिस्ट्री शामिल है. जिसका भार सिद्धार्थ मल्होत्रा के काबिल कंधों पर है. पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और ओपनिंग डे की बधाई!'

'फिल्म नहीं...'

एक दूसरे X यूजर ने लिखा, 'ध्यान से सोचने के बाद, मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' कोई असली फिल्म नहीं है. एक समझदार दुनिया में इससे किसी का भी करियर खत्म हो जाएगा.'

---Advertisement---

शुद्ध भक्ति और छठ पूजा की परंपरा

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'द वन में सिद्धार्थ मल्होत्रा दो बहुत अलग एनर्जी को खूबसूरती से बैलेंस करते हैं. इमोशनल सीन में, वह चीजों को कंट्रोल में रखते हैं और अपनी आंखों से ज्यादातर काम करवाते हैं, जबकि बड़े एक्शन मोमेंट्स में पूरी तरह से अलग फिजिकल इंटेंसिटी की जरूरत होती है. यह कंट्रास्ट उनके सफर को दिलचस्प बनाता है और कैरेक्टर को शुरू से आखिर तक एक मजबूत प्रेजेंस देता है. सिद्धार्थ मल्होत्रा हर बार बड़े पर्दे पर अलग-अलग कहानियां लाने के लिए जाने जाते हैं और यह उनका ट्रेडमार्क है. 'द वन' के साथ वह फिर से वही कर रहे हैं.'

दिल तक पहुंच गया...

एक और यूजर ने लिखा, 'द वन का पहला हाफ खत्म हुआ और... हर 5 मिनट में रोंगटे खड़े हो गए और हंसी आ रही है! शुद्ध भक्ति, शुद्ध परंपरा और साफ भावना. इंटरवल तक बहुत पसंद आया. TVF कहानी कहने में कभी फेल नहीं होता. और वो छठ पूजा का गीत... ओह यार! एक ही समय में रोंगटे खड़े हो गए और आंसू भी आ गए. दिल से निकला, दिल तक पहुंच गया. द वन सिर्फ एक कहानी नहीं है, यह एक भावना है. वाह सिनेमा.'  

---Advertisement---
First published on: Sep 25, 2026 02:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola