---विज्ञापन---
Netflix पर ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड की सस्पेंस थ्रिलर, 7.1 की रेटिंग वाली सीरीज को देख चकरा जाएगा सिर
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों बेहतरीन कंटेंट देखने को मिल रहा है. वहीं, लोग सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों और सीरीज के काफी शौकीन है और ये एक ऐसा जॉनर है जो लोगों का फेवरेट बना हुआ है. हाल ही में ओटीटी पर एक बेहतरीन वेब सीरीज रिलीज हुई है, जो कि नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वो अप्रैल 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. इस सीरीज के 8 एपिसोड हैं और सभी बेहद जबरदस्त हैं. इसकी कहानी और हर एक एपिसोड बेहद शानदार है.
हम बात कर रहे हैं कोरियन वेब सीरीज ईफ विशेज कुड किल.जिसका डायरेक्शन पार्क यून-सेओ ने किया है. इस सीरीज में लीड रोल में जियोन सो यंग, कांग मी ना, बेक सन हो, ह्यून वू सेओक, ली ह्मो जे जैसे एक्टर्स नजर आए है
इस सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह लालाच, खौफ और मौक के 24 घंटे के खेल की कहानी है.
इस सीरीज की शुरुआत जिरिगो ऐप पर वीडियो बनाकर इच्छा मांगने पर पूरी हो ने को लेकर है. हालांकि जो भी इच्छा मांगता है उसकी मौत निश्चित है. इच्छा पूरी होने के बाद यूजर के पास जीने के लिए सिर्फ 24 घंटे बचते हैं.
सीरीज की कहानी ह्नो र्यंग और सी वोन पर बनी है. जिनके कोडिंग प्रोजेक्ट ये यह खेल शुरू होता है. यू से आह कांग इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं. वेब सीरीज के 8 एपिसोड हैं और सभी थ्रिलर से भरे हुए हैं. इसे IMDB पर 7.1 की रेटिंग मिली हुई है.