Friday, 12 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tanu Weds Manu 3 का इंतजार खत्म! 11 साल बाद फिर साथ दिखेगी आर माधवन और कंगना रनौत की जोड़ी

---विज्ञापन---

कंगना रनौत आखिरी बार साल 2025 की फिल्म इमरजेंसी में नजर आईं थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. वहीं, इसके बाद वह इन दिनों अपनी आने वाली मूवी भारत भाग्य विधाता का प्रमोशन कर रही है. ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में कंगना एक नर्स के रोल में दिखाई दी हैं. वहीं, इस मूवी की रिलीज के बाद हाल ही में कंगना की मोस्ट लव्ड फिल्म तनु वेड्स मनु के तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आया है.

तनु वेड्स मनु के दोनों पार्ट्स रहे थे हिट

दरअसल, कंगना रनौत और आर माधवन स्टारर फिल्म तनु वेड्स मनु का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर साल 2011 में रिलीज हुआ था. इसके बाद इसका दूसरा पार्ट 2015 में आया था और फिल्म के दोनों ही पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहे थे. वहीं, अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आया है.

---Advertisement---

तनु वेड्स मनु 3 पर आया अपडेट

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग शुरू होने वाली है. फिल्म की शूटिंग इसी साल होने वाली है. इस फिल्म से आर माधवन और कंगना रनौत 11 साल बाद फिर से वापसी करने वाले हैं. दोनों की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करेगी.

तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग जल्द होगी शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तनु वेड्स मनु 3 ऑफिशियल तौर पर सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. इस फिल्म का नाम तनु वेड्स मनु द नेक्स्ट चैप्टर होगा और इसकी शूटिंग साल 2026 से शुरू होने वाली है. हालांकि कहा जा रहा है कि यह इरोज यूनिवर्स के बैनर तले इरोज इनोवेशन में बनेगी. लेकिन मेकर्स ने प्रोडक्शन हाउस का ऐलान नहीं किया है.

---Advertisement---

तनु वेड्स मनु 3 को मिताक्षरा कुमार करेंगी डायरेक्ट

बता दें कि फिल्म के पहले दो पार्ट के हिट होने के बाद इसके तीसरे पार्ट का डायरेक्शन मिताक्षरा कुमार करेंगी. जो कि हीरामंडी और द एम्पायर के लिए जानी जाती हैं.

तनु वेड्स मनु 3 की स्टार कास्ट का नहीं हुआ खुलासा

तनु वेड्स मनु 3 में कंगना रनौत और आर माधवन के अलावा कई जाने माने चेहरे नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी तक स्टार कास्ट का ऐलान नहीं किया गया है. वहीं, फिल्म की पिछली किस्त में दीपक डोबरियाल, जिमी शेरगिल, स्वरा भास्कर, मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आए थे.

---Advertisement---
First published on: Jun 12, 2026 09:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola