Friday, 12 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bandar Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: बॉबी देओल की ‘बंदर’ हुई बॉक्स ऑफिस पर ढेर, जानें वरुण धवन की मूवी का हाल

Bandar Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: बॉबी देओल की ‘बंदर’ और वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’, एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. हालांकि 'बंदर' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है और ‘है जवानी’ ठीक ठाक कमाई कर रही है. वहीं, रिलीज के सातवें दिन दोनों ने कितनी कमाई की चलिए जानते हैं.

---विज्ञापन---

Bandar-Hai Jawani Toh Ishq Hona hai
Bandar-Hai Jawani Toh Ishq Hona hai

Bandar Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ और वरुण धवन की मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’, दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर 5 जून को रिलीज हुई थीं. एक ओर बॉबी देओल की मूवी को बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि दूसरी ओर वरुण धवन की मूवी को लोगों का अच्छा रिस्पॉस मिला है और फिल्म ने एक हफ्ते में ठीक-ठाक कमाई कर ली है. वहीं, रिलीज के 7वें दिन दोनों ही फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

बंदर ने सात दिनों में कमाए इतने करोड़

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘बंदर’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बेहद खराब रही थी. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 50 लाख का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 95 लाख, तीसरे दिन 1 करोड़, चौथे दिन 30 लाख, पांचवें दिन 40 लाख और छठे दिन 25 लाख का कलेक्शन किया है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी कि गुरुवार को 25 लाख का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 10 प्रतिशत रही है. फिल्म ने भारत में 7 दिनों में कुल 3.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.35 किया है.

---विज्ञापन---

है जवानी तो इश्क होना है ने 7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

दूसरी ओर डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर बात करें तो यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इस मूवी की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरी दिन भी 7.50 करोड़, तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 3.50 करोड़, पांचवें दिन 3.85 करोड़ और छठे दिन 2.90 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 2.60 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने भारत में सात दिनों में 36.85 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसने दुनिया भर में 55.60 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

बंदर और है जवानी तो इश्क होना है में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ एक टीवी एक्टर समर के बारे में है. इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आए हैं. इसके अलावा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर के अलावा मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 8: 200 करोड़ से बस इतनी दूर रह गई ‘पेद्दी’, राम चरण की फिल्म ने 8वें दिन कमाए इतने करोड़

First published on: Jun 12, 2026 07:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola