Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर साउथ सिनेमा का धमाका! ‘करुप्पु’ से ‘द्रिदम’ तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 5 दमदार फिल्में-सीरीज

---विज्ञापन---

South OTT Releases This Week: अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर साउथ सिनेमा की कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और फैंटेसी से भरपूर ये कंटेंट दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने का दावा कर रहे हैं. Amazon Prime Video, JioHotstar, Aha Video और Sun NXT जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 12 जून से कई बड़ी रिलीज दस्तक देने वाली हैं.

'करुप्पु'

इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में सूर्या स्टारर 'करुप्पु' शामिल है. RJ बालाजी के निर्देशन में बनी यह फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म लोककथाओं और पौराणिक तत्वों से प्रेरित है. कहानी एक पिता और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं. फिल्म में एक्शन, इमोशन और सामाजिक मैसेज का बेहतरीन कॉम्बो देखने को मिलेगा. यह फिल्म 12 जून से Prime Video पर स्ट्रीम होगी.

---Advertisement---

'द्रिदम'

मिस्ट्री और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए मलयालम फिल्म 'द्रिदम' शानदार विकल्प साबित हो सकती है. शेन निगम स्टारर इस फिल्म में एक युवा पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है, जिसकी शांत पोस्टिंग अचानक एक रहस्यमयी मौत के मामले से उलझ जाती है. जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं. यह फिल्म 12 जून से JioHotstar पर उपलब्ध होगी.

'Sshhh सीजन 3'

वहीं, तमिल एंथोलॉजी सीरीज Sshhh Season 3 भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है. इस सीजन में चार महिलाओं की अलग-अलग लेकिन आपस में जुड़ी कहानियां दिखाई जाएंगी, जो प्यार, रिश्तों और आत्म-खोज के सफर को दर्शाती हैं. यह सीरीज 12 जून से Aha Video पर स्ट्रीम होगी.

---Advertisement---

'राख'

क्राइम थ्रिलर के शौकीनों के लिए 'राख' भी खास रहने वाली है. 1970 के दशक की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी दो किशोरों के रहस्यमयी तरीके से गायब होने के बाद शुरू होती है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं. फिल्म Prime Video पर मलयालम और तमिल डब वर्जन में रिलीज होगी.

'रमणी कल्याणम'

इसके अलावा तेलुगु रोमांटिक ड्रामा 'रमणी कल्याणम' भी इस हफ्ते OTT पर दस्तक दे रही है. यह कहानी दो ऐसे लोगों की है, जो अपने अतीत के दर्द को पीछे छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. फिल्म 12 जून से Sun NXT पर स्ट्रीम होगी. बहरहाल, इस हफ्ते OTT पर साउथ सिनेमा के दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा पैकेज तैयार है.

---Advertisement---
First published on: Jun 10, 2026 04:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola