Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

CJP Protest पर आया सोनू सूद ने किया छात्रों का समर्थन, लेकिन पोस्ट देख भड़के लोगों ने सुनाई खरी खोटी, जानें क्यों

---विज्ञापन---

20 जुलाई को जंतर मंतर से CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का संसद मार्च निकाला गया. संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इतना ही नहीं, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए, जिससे मौके पर मौजूद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई. इस पूरे विवाद पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं और पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

सोनू सूद ने किया स्टूडेंट का सपोर्ट

इसी बीच अभिनेता सोनू सूद ने भी इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारे छात्रों को लाठियां नहीं, गले लगाने वाला हाथ चाहिए."

---Advertisement---

सोनू सूद हुए ट्रोल

हालांकि, इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सोनू सूद को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, "आप तो हमेशा लोगों की मदद करते रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर आपने पहले कुछ नहीं कहा. असली छात्रों के समर्थन में आपने कुछ नहीं बोला." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "सर, मुझे आपके लिए बहुत सम्मान था, लेकिन राष्ट्र-विरोधी CJP का समर्थन करके आपने वह सम्मान खो दिया है."

लोगों ने स्टूडेंट की पत्थरबाजी पर उठाए सवाल

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "क्या आपने प्रदर्शनकारियों की कथित पत्थरबाजी नहीं देखी?" वहीं, कुछ लोगों का दावा है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों में NEET के परीक्षार्थियों की संख्या दो प्रतिशत भी नहीं थी.

---Advertisement---

प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने पहुंचे ये सेलेब्स

गौरतलब है कि CJP के प्रदर्शन और छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड के कई कलाकार जंतर मंतर पहुंचे थे. शबाना आजमी, प्रकाश राज और स्वरा भास्कर ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया. वहीं, पूनम पांडे ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर कहा था कि वह वहां सिर्फ छात्रों के समर्थन में पहुंची हैं.

क्या है Neet प्रोटेस्ट

बता दें कि NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ CJP का प्रदर्शन 28 जून से जारी है. इसके बाद सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठ गए. हालांकि, 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इसके बाद 20 जुलाई को प्रदर्शन संसद मार्च तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया.

---Advertisement---
First published on: Jul 21, 2026 08:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola