---विज्ञापन---
क्या शहनाज गिल को फिर मिला प्यार? राघव जुयाल का थामा हाथ, रिश्ते की सच्चाई आई सामने
शहनाज गिल और राघव जुयाल पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे. हालांकि अब पहले शहनाज और फिर खुद राघव ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है.
राघव जुयाल के बर्थडे पर उड़ी डेटिंग की खबरें
दरअसल, राघव जुयाल के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में शहनाज गिल उनका हाथ थामे नजर आई थीं. भीड़ ज्यादा होने की वजह से राघव उन्हें संभालते और सुरक्षित बाहर निकालते दिखाई दिए. इतना ही नहीं, कार तक पहुंचते समय उन्होंने शहनाज को अपनी गोद में बैठाकर अंदर बिठाया. इसी वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें तेजी से फैलने लगीं.
शहनाज अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकीं
कुछ लोगों ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया कि शहनाज अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और सिद्धार्थ शुक्ला की यादों से भी उबर चुकी हैं. लेकिन इन तमाम चर्चाओं के बीच शहनाज गिल ने साफ कर दिया कि उनके और राघव के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है. उन्होंने डेटिंग की खबरों को पूरी तरह गलत बताया.
राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी
अब राघव जुयाल ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने वही किया जो किसी भी जिम्मेदार इंसान को करना चाहिए.
क्या बोले राघव?
राघव ने कहा, 'मेरे माता-पिता ने मुझे इस तरह बड़ा किया है कि अगर मेरे साथ कोई भी लड़की हो और भीड़ में उसके साथ धक्का-मुक्की या बदसलूकी हो रही हो, तो मैं उसे हर हाल में सुरक्षित बाहर निकालूंगा. उस समय मेरे लिए यह नहीं मायने रखता कि सामने कौन है.'
राघव का खुलासा
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी लड़की की सुरक्षा करना उनका स्वभाव है. अगर जरूरत पड़े तो वह उसकी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उस समय उन्हें अपने स्टार होने की भी परवाह नहीं रहती.
क्या शुरू हुई लवस्टोरी?
राघव के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि वायरल वीडियो के पीछे कोई लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक दोस्त का अपनी दोस्त की सुरक्षा करना था. वर्क फ्रंट की बात करें, तो राघव जुयाल इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं.
वर्कफ्रंट पर राघव
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बाद उन्हें लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं. जल्द ही वह 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आएंगे. इसके अलावा वह साउथ स्टार नानी की फिल्म पैराडाइज में दमदार किरदार निभाएंगे. वहीं साल के आखिर में उनकी मौजूदगी शाहरुख खान की मोस्टअवेटेड फिल्म किंग में भी देखने को मिलेगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.