Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बिन शादी साथ रहते थे शर्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी, वजह जान रह जाएंगे हैरान

---विज्ञापन---

Sharmila Tagore and Tiger Pataudi Love Story: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या वायरल वीडियो की वजह से नहीं, बल्कि एक पुराने किस्से की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, शर्मिला टैगोर ने सालों बाद अपनी शादी और लव स्टोरी के बारे में हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया है. शर्मिला ने बताया कि वो और टाइगर पटौदी शादी से पहले ही एक साथ रहते थे. इसके अलावा भी शर्मिला ने अपनी शादी और लव स्टोरी को लेकर काफी कुछ बताया है. चलिए जानते हैं कि शर्मिला टैगोर ने क्या कुछ कहा है.

शादी से पहले हम...

बरखा दत्त के शो मोजो स्टोरी पर पहुंची शर्मिला ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा, 'शादी से पहले हम साथ रहते थे क्योंकि यह ज्यादा ठीक और सही था. टाइगर अक्सर क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में नहाने जाते थे क्योंकि मैं घर की साफ-सफाई में बिल्कुल अच्छी नहीं थी. घर में कुछ भी ठीक से काम नहीं करता था. मैं घर की साफ-सफाई में बहुत बुरी थी. मैंने समय के साथ बहुत कुछ सीखा है. अब मुझे अपने घर पर बहुत गर्व है.'

---Advertisement---

शादी कर ली...

शर्मिला ने आगे बताया कि कुछ समय साथ रहने के बाद उन्होंने और टाइगर पटौदी ने शादी कर ली, लेकिन इस शादी के बाद उन्हें अंतरधार्मिक विवाह के कारण लोगों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. शर्मिला ने ये भी बताया कि उन्हें कई बार जान से मारने की भी धमकी दी गई.

15 महीने से ज्यादा नहीं...

शर्मिला ने कहा, 'हम पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ क्योंकि मैं काम कर रही थी और टाइगर क्रिकेट खेल रहा था. लेकिन मेरे माता-पिता और टाइगर की मां पर दबाव था क्योंकि बहुत कुछ कहा जा रहा था. मीडिया हमारी शादी को 15 महीने से ज्यादा नहीं टिकने दे रहा था. उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यह एक डिजास्टर होगी.'

---Advertisement---

धमकियां मिली...

शर्मिला ने आगे कहा, 'यश चोपड़ा ने मुझसे कहा, 'ये नवाब बहुत शंकालु लोग हैं, इसलिए तुम्हें बहुत सावधान रहना होगा.' वह एक अच्छे दोस्त थे और सच में मेरे लिए परेशान थे.' शर्मिला ने यह भी बताया कि शादी की तैयारियों के दौरान उन्हें धमकियां मिली थीं. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता को टेलीग्राम मिले थे जिनमें लिखा था कि अब 'गोलियां बोलेंगी.' उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा कारणों से शादी का वेन्यू आखिरी समय पर बदलना पड़ा था.  

First published on: Jun 28, 2026 07:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola