---विज्ञापन---
3 साल पुरानी इस क्राइम थ्रिलर ने OTT पर काटा था गदर, अब सीजन 2 का इंतजार कर रहे दर्शक
साल 2023 में रिलीज हुई वेब सीरीज जिसने ओटीटी पर तहलका मचाया था. इस सीरीज में जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिला था. वहीं, सीजन 1 सफल रहा था और इसके बाद बीते तीन साल से दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. इनमें से कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती हैं. हालांकि, कई बार मेकर्स उनके अगले सीजन के लिए दर्शकों को सालों तक इंतजार करवाते हैं.आज हम ऐसी ही एक वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो करीब तीन साल पहले रिलीज हुई थी. अपनी दमदार कहानी और जबरदस्त सस्पेंस के दम पर इस सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
2023 में रिलीज हुई थी ये क्राइम थ्रिलर
दरअसल, हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका पहला सीजन साल 2023 में रिलीज हुआ था. इसके पहले सीजन में कुल 8 एपिसोड थे और सभी एपिसोड दर्शकों को काफी पसंद आए. शो की कहानी के साथ-साथ इसका सस्पेंस भी लोगों को खूब पसंद आया. आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.
फर्जी
हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'फर्जी' की, जो साल 2023 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. इस सीरीज का निर्देशन राज एंड डीके ने किया है. इसमें शाहिद कपूर, राशी खन्ना, विजय सेतुपति, के.के. मेनन और भुवन अरोड़ा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
क्या है फर्जी की कहानी
वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो विजय सेतुपति इसमें क्राइम ब्रांच के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हैं, जो नकली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने और उसे खत्म करने की कोशिश करते हैं. वहीं, शाहिद कपूर एक कलाकार (आर्टिस्ट) की भूमिका में नजर आते हैं, जो परिस्थितियों के चलते नकली नोट छापने के धंधे में उतर जाता है. पूरी सीरीज थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है और शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है.
फर्जी IMDb रेटिंग
बता दें कि वेब सीरीज के पहले सीजन में कुल 8 एपिसोड हैं। हर एपिसोड की अवधि लगभग 41 मिनट से 1 घंटे के बीच है. IMDb पर इस सीरीज को 8.3/10 की शानदार रेटिंग मिली है.
फर्जी सीजन 2 अपडेट
सीरीज का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था और तभी से दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ समय पहले शाहिद कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि 'फर्जी 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'फर्जी 2' इसी साल के आखिर तक प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.