Sunday, 14 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lagaan की 25वीं सालगिरह पर सलमान खान ने लूटी महफिल, नया लुक देख आमिर खान और करीना कपूर भी रह गए हैरान

---विज्ञापन---

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. वह हमेशा ही किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं. शनिवार की देर रात को आमिर खान की सुपरहिट फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने पर एक पार्टी रखी गई थी. जिसमें कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की. इस मौके पर सलमान खान भी पहुंचे थे और उनका नया लुक इस पार्टी में चर्चा का विषय बन गया. इतना ही नहीं करीना कपूर और आमिर खान भी दबंग खान को देखकर हैरान रह गए थे. वहीं, अब सोशल मीडिया पर सलमान खान की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं.

वायरल हुआ सलमान खान का नया लुक

इवेंट से सामने आईं फोटोज और वीडियो में सलमान खान बेहद छोटे बालों वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने पार्टी में ऑल ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें उनका नया अंदाज काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. कार्यक्रम में पहुंचते ही उन्होंने पैपराजी के आगे जमकर पोज दिए और बाद में आमिर खान- करीना कपूर के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाई.

---Advertisement---

सलमान खान का नया लुक देख सेलेब्स समेत फैंस भी हुए हैरान

सलमान खान का नया लुक देखकर वहां मौजूद एक्टर्स, पपराजी सभी हैरान रह गए. इतना ही नहीं आमिर खान और करीना कपूर भी दबंग खान को देख हैरान हो गए थे. साथ ही फैंस भी उनके इस नए हेयरस्टाइल को लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

सलमान खान के नए लुक पर फैंस ने दिया रिएक्शन

सलमान खान के नए हेयरकट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस को उनकी पुरानी फिल्मों की याद आ गई. कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि यह लुक 'तेरे नाम' की याद दिला रहा है. एक यूजर ने लिखा, "वह गजनी बनकर क्यों घूम रहे हैं?" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "तेरे नाम की याद आ गई." हालांकि ज्यादातर फैंस सलमान खान के इस नए लुक की तारीफ भी कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

---Advertisement---

करीना से मिले सलमान खान

लगान की पार्टी के दौरान करीना और सलमान खान ने भी साथ में पोज दिए. दोनों को लंबे वक्त के बाद एक साथ देखा गया है. दोनों ही वायरल हो रही फोटोज वीडियो में एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. करीना और सलमान को साथ देख फैंस को फिल्म 'बॉडीगार्ड' की याद आ गई और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे रियूनियन कहा.

लगान को हुए 25 साल पूरे

फिल्म लगान को लेकर बात करें तो आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी आमिर खान स्टारर 'लगान' को 25 साल पूरे हो गए हैं. फिल्म की 25वीं सालगिरह पर इसे दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया था. साल 2001 में रिलीज हुई 'लगान' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी नॉमिनेशन मिला था. इसके अलावा 49वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में फिल्म ने कुल 8 अवॉर्ड्स जीते थे.

---Advertisement---
First published on: Jun 14, 2026 08:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola