Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan’s Bold New Bald Look Steals the Spotlight। दंग रह गए Aamir-Kareena! दीवाने हुए फैंस!

सलमान खान का नया बाल्ड लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने की पार्टी में भाईजान ने शानदार एंट्री ली। ब्लैक आउटफिट में उनका अंदाज देख फैंस को ‘तेरे नाम’ के राधे भैया याद आ गए। वहीं आमिर खान और करीना कपूर संग उनकी बॉन्डिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 14, 2026 11:27
Share :
salman khan

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने की खुशी में मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी रखी गई, जहां कई बड़े सितारे पहुंचे। लेकिन जैसे ही सलमान खान ने एंट्री ली, सारी लाइमलाइट उन्हीं के नाम हो गई। ब्लैक आउटफिट और बाल्ड लुक में सलमान बेहद डैशिंग लग रहे थे। लंबे समय बाद उनका ऐसा अंदाज देखकर फैंस को फिल्म ‘तेरे नाम’ के राधे भैया की याद आ गई। सोशल मीडिया पर लोग उनके नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पार्टी में सलमान ने आमिर खान और करीना कपूर के साथ भी खूब पोज दिए। तीनों की बॉन्डिंग ने फैंस को ‘बॉडीगार्ड’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘3 इडियट्स’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ की याद दिला दी। हालांकि, पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा सिर्फ सलमान खान के ट्रांसफॉर्मेशन की रही।

First published on: Jun 14, 2026 11:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola