Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची बॉलीवुड की ये हसीना, फिल्मी दुनिया छोड़ बनी कृष्ण भक्त

Actress Quits Bollywood Becomes Krishna Devotee: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंच गई और कृष्ण भक्त बन गईं.

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jun 14, 2026 02:03
Share :

Actress Quits Bollywood Becomes Krishna Devotee: बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां लोगों ने कामयाबी का स्वाद चखा है, लेकिन ऐसे बहुत ही कम मामले हैं जहां किसी स्टार ने ग्लैमर की दुनिया को छोड़ भक्ति की राह अपनाई हो. हाल ही में इसका एक ताजा मामला सामने आया है, जहां कृति सेनन की एक को-स्टार ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंच गई और कृष्ण भक्त बन गईं. धर्म की राह पर चलने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि प्रणवी तिवारी हैं.

बता दें कि प्रणवी तिवारी ने कृति सेनन और कई बड़े सेलेब्स के साथ एडवर्टाइजमेंट में काम किया है. एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले प्रणवी एयर होस्ट्रेस हुआ करती थी. प्रणवी ने कहा, मुझे लगता था कि मेरे पास सब है, लेकिन शांति नहीं है. फिर फरवरी 2025 में मैंने प्रेमानंद महाराज को सुनना शुरू किया. मैंने पता किया तो उनकी दीक्षा लेना बहुत मुश्किल था. मैंने घर वालों से बात की और फिर सब छोड़कर वृंदावन आ गई.’

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2026 02:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola