Saturday, 25 April, 2026

---विज्ञापन---

‘अंकल…’ शाहरुख खान से सैयारा फेम अहान पांडे ने सिखी ये खास चीज, बोले- ‘उनके जैसा…’

Ahaan Panday on Shah Rukh Khan: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अहान पांडे फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार अहान अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि सुपरस्टार शाहरुख खान की वजह से चर्चा में आ गए हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

हाल ही में अहान पांडे ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि बड़े होते हुए उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान से क्या कुछ सीखा है. साथ ही, उन्होंने शाहरुख खान को अपना इनिशियल सोर्स ऑफ इंस्पिरेशन बताया है.

---Advertisement---

इंटरव्यू में अहान से जब पूछा गया कि उन्होंने शाहरुख से क्या सीखा, तो उन्होंने जवाब में कहा, 'मैंने उनसे क्या सीखा, यह ठीक-ठीक बताना मुश्किल है, क्योंकि बचपन में बहुत कुछ अनकॉन्चुयसली होता है. अगर कुछ सीखा भी है, तो वो अपने आप ही सीख लिया.'

अहान ने आगे कहा, 'शाहरुख खान के बारे में आप जो देखते हैं, वही वो असल में भी हैं. वे उतने ही काइन्ड और इंटेलिजेस्ट हैं जितना लोग उन्हें मानते हैं. वो आपको यह एहसास दिलाते हैं कि आप मायने रखते हैं.'

---Advertisement---

अहान ने ये भी बताया कि जब उन्होंने 17 साल की उम्र में 'फिफ्टी' नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी, तो उन्होंने अपने 'अंकल' शाहरुख खान से इस बारे में पूछा था. इस पर शाहरुख ने सहमति जताई. अहान ने ये भी कहा, 'उनके जैसा कोई और नहीं है...'

बता दें कि अहान पांडे बिजनेसमैन चिक्की पांडे और वेलनेस एक्सपर्ट डियान पांडे के बेटे हैं. एक्टर चंकी पांडे उनके चाचा और एक्ट्रेस अनन्या पांडे उनकी चचेरी बहन हैं.

First published on: Apr 25, 2026 04:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.