---विज्ञापन---
नाबालिग एक्ट्रेस संग छेड़छाड़ के मामले में एक्टर रोहित चंदेल को कोर्ट से मिला झटका, नहीं मिली जमानत
Rohit Chandel Bail Rejected: टीवी एक्टर रोहित चंदेल के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं. पिछले कुछ दिनों से POCSO केस को लेकर खबरों में आ रहे है रोहित चंदेल को हाल ही में मुंबई की स्पेशल पॉक्सो (POCSO) कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, POCSO मामले में गिरफ्तार किए गए रोहित चंदेल अभी न्यायिक हिरासत में हैं. हाल ही में उन्होंने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
रोहित की जमानत याचिका खारिज
टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने रोहित की जमानत याचिका खारिज कर दी है. इस फैसले के बाद रोहित न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे. जूडिशियल रिकॉर्ड में कोर्ट के फैसले का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है.
न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे रोहित
खबरों के मुताबिक, रोहित चंदेल की याचिका पर कोर्ट सोमवार को दोबारा सुनवाई कर सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन एक बात साफ है कि अभी कानूनी कार्यवाही जारी रहने तक रोहित न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे.
रोहित चंदेल पर आरोप...
रोहित चंदेल पर आरोप है कि मुंबई के पूर्वी उपनगर में उन्होंने एक 16 साल की का पीछा किया, बार-बार फोन करके परेशान किया और उस पर हमला किया. घाटकोपर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया.
उसे गाली दी...
शिकायत में आगे रोहित चंदेल पर आरोप लगाया गया है कि उसने नाबालिग को अपने नंबर के साथ-साथ कई अलग-अलग नंबरों से बार-बार कॉल करके उसे परेशान किया. शिकायत में बताया गया है कि 5 जुलाई को रोहित ने लड़की को उसके घर के पास घेर लिया, उससे बहस की, उसे गाली दी और अपने हाथों से उसे पीटा. रोहित चंदेल ने 'पांड्या स्टोर' और 'सैराब' जैसे टीवी शो में काम किया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.