Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी खन्ना अब कहां हैं? सलमान खान-गोविंदा संग किया काम, फिर क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्हें अपने माता-पिता के स्टार्डम का कोई खास फेम नहीं मिला उनके काम को दर्शकों से वो प्यार नहीं मिला जो उनके पेरेंट्स ने पाया, एक ऐसी ही हसीना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सलमान खान, गोविंदा जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन उनके हाथ असफलता ही लगी.

क्यों नहीं मिली इस हसीना को कामयाबी?

सुपरस्टार परिवार से ताल्लुक रखने वाली वो एक्ट्रेस रिंकी खन्ना हैं, जो राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में लंबी पारी नहीं खेली. कुछ फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और आज वह लंदन में अपने परिवार के साथ शांत और निजी जिंदगी जी रही हैं. रिंकी खन्ना ने 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' से बॉलीवुड में कदम रखा था. पहली ही फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया और उन्हें जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला.

---Advertisement---

अवॉर्ड से भी नबाजी गईं एक्ट्रेस

इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेशन मिला था. इसके बाद उन्होंने 'जिस देश में गंगा रहता है', 'मुझे कुछ कहना है', 'ये है जलवा', 'झंकार बीट्स' और 'प्राण जाए पर शान न जाए' जैसी फिल्मों में काम किया. इस दौरान उन्होंने सलमान खान, गोविंदा और करीना कपूर जैसे सितारों के साथ भी स्क्रीन शेयर की. रिंकी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल फिल्म 'मजनू' में भी काम किया. हालांकि, स्टार परिवार से होने के बावजूद उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. साल 2004 में आई फिल्म 'चमेली' उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म रही. जिसमें उनके साथ करीना कपूर ने स्क्रीन शेयर की थी. इसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था.

कब और किससे की शादी?

साल 2003 में रिंकी ने बिजनेसमैन समीर सरन से शादी की. शादी के बाद वह लंदन शिफ्ट हो गईं, जहां वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं. दिलचस्प बात यह है कि रिंकी ने खुद को पूरी तरह लाइमलाइट से दूर रखा है. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं और न ही किसी फिल्मी इवेंट या पार्टी में नजर आती हैं. उनकी झलक कभी-कभार बहन ट्विंकल खन्ना या परिवार के अन्य सदस्यों की तस्वीरों में देखने को मिल जाती है.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर छाई बेटी नाओमिका

बीते कुछ समय से रिंकी की बेटी नाओमिका सरन भी चर्चा में हैं. उन्हें कई बार दादी डिंपल कपाड़िया के साथ देखा गया है. बॉलीवुड में उनके डेब्यू की अटकलें भी लगातार लगाई जा रही हैं, जिससे एक बार फिर रिंकी खन्ना और उनके परिवार को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

दर्शकों के दिलों में छोड़ी छाप

रिंकी खन्ना ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन उनकी सादगी और निजी जिंदगी जीने का फैसला आज भी लोगों को इंप्रेस करता है. स्टारडम की चकाचौंध छोड़कर परिवार को प्रायोरिटी देने वाली रिंकी उन चुनिंदा कलाकारों में हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का रास्ता चुना.

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 03:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola