Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बैन के बाद रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ पर आया बड़ा अपडेट? ‘डॉन 3’ विवाद के बीच मेकर्स ने उठाया ये कदम

---विज्ञापन---

Ranveer Singh Pralay Big Update: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं. फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद लोगों के फेवरेट बने रणवीर सिंह पर 'डॉन 3' का विवाद का काफी भारी पड़ गया. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FEWICE) ने रणवीर सिंह को बैन कर दिया है. इस विवाद के बीच रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'प्रलय' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

रणवीर सिंह की 'प्रलय' पर आया बड़ा अपडेट?

रणवीर सिंह की अपनी वाली बड़े बजट की फिल्म 'प्रलय' के मेकर्स ने 'डॉन 3' और बैन विवाद के बीच एक बड़ा कदम उठाया है. खबरें हैं कि जय मेहता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है.

---Advertisement---

शूटिंग लोकेशन बदलने की प्लानिंग

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'प्रलय' के मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग लोकेशन को मुंबई से बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, इसकी शूटिंग भारत की ही किसी खास लोकेशन पर जाएगी, अभी तक तय नहीं किया गया है कि वो लोकेशन किस राज्य में होगी.

मेकर्स की प्लानिंग

इसके अलावा, 'प्रलय' के मेकर्स स्थानीय क्रू को काम पर रखने की प्लानिंग भी कर रहे हैं, क्योंकि रणवीर सिंह को FWICE के 38 सदस्यों से जुड़े किसी भी व्यक्ति को काम पर रखने से मना कर दिया है.

---Advertisement---

प्रोजेक्ट को होगा नुकसान

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस बैन से प्रोजेक्ट को नुकसान होगा. हालांकि, FWICE के इस बैन से एक्टर से ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों को नुकसान होगा. उन्होंने कहा, 'हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में, जहां 70 प्रतिशत से अधिक दिहाड़ी मजदूर पहले से ही बेरोजगार हैं क्योंकि बहुत कम फिल्में बन रही हैं.'

FWICE का निर्देश

उन्होंने आगे कहा, क्या FWICE को इस तरह के निर्देश और उनसे काम करने मौका छिनने के बजाय उन लोगों काम करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए? जहां तक ​​प्रलय की बात है, सबसे खराब स्थिति में मेकर्स रणवीर, कास्ट और क्रू को लेकर भारत में कहीं भी फिल्म की शूटिंग कर सकते हैं.'

---Advertisement---
First published on: May 27, 2026 07:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola