---विज्ञापन---
‘डॉन 3’ विवाद के बाद रणवीर सिंह ने उठाया बड़ा कदम, अब 18 महीने तक नहीं करेंगे ये काम
Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद के कारण लगातार सुर्खियों में हैं. फिल्म से उनके बाहर होने की खबरों के बीच अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने अगले 18 महीनों तक किसी भी तरह के इंटरव्यू से दूरी बनाने का फैसला किया है. इतना ही नहीं, वह इस दौरान 'डॉन 3' विवाद पर भी सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं देंगे.
रणवीर सिंह ने कही ये बात
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर ने यह फैसला अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' की रिलीज तक लिया है. बताया जा रहा है कि अभिनेता फिलहाल किसी भी विवाद में पड़ने के बजाय अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं. फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक ट्रेड जर्नलिस्ट ने रणवीर से मुलाकात के दौरान इस बात की पुष्टि की. जर्नलिस्ट के मुताबिक, रणवीर ने साफ कहा कि वह 'डॉन 3' से जुड़े मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और अगले डेढ़ साल तक मीडिया इंटरव्यू भी नहीं देंगे.
क्या है 'डॉन 3' विवाद?
दरअसल, 'डॉन 3' को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स और रणवीर सिंह के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेस थे. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर असमंजस और लगातार हो रही देरी से अभिनेता खुश नहीं थे. इन वजहों के चलते उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया.
क्यों कानूनी मोड़ पर पहुंचा मामला?
मामला तब और गंभीर हो गया जब यह विवाद कानूनी मोड़ पर पहुंच गया. खबरों के मुताबिक, फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. हालांकि, इस पूरे मामले पर रणवीर या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह
वहीं, काम की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही जॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' में नजर आने वाले हैं. यह एक पोस्ट अपोकैल्पिक कहानी होगी, जिसमें तबाही के बाद के मुंबई शहर को दिखाया जाएगा. फिल्म में आधुनिक एआई तकनीक का इस्तेमाल कर शहर के खंडहर और विनाशकारी दृश्य तैयार किए जाएंगे.
'प्रलय' पर क्या असर होगा 'डॉन 3' विवाद का?
इस प्रोजेक्ट का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं, जो बड़े पर्दे पर बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की यह रणनीति उनके करियर और 'डॉन 3' विवाद पर क्या असर डालती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.