Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ विवाद के बीच खरीदी करोड़ों की कार! कीमत जान खड़े हो जाएंगे कान

---विज्ञापन---

Ranveer Singh Buys New Luxury Car: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों से ज्यादा 'डॉन 3' के विवाद को लेकर चर्चा में हैं. फरहान अख्तर की शिकायत के बाद एफवाइस ने रणवीर के खिलाफ असहयोग की घोषणा तक कर दी थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था. अभी भी ये विवाद ठंडा नहीं हुआ. वहीं, इस बीच एक बार फिर रणवीर सिंह खबरों में छा गए हैं. दरअसल, खबर है कि रणवीर की कार कलेक्शन में एक नई लग्जरी स्पोर्ट्स कार शामिल कर ली गई है. इसके अलावा, उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

चमचमाती हुई ब्लैक फरारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में रणवीर को मुंबई की सड़कों पर एक चमचमाती हुई ब्लैक फरारी घुमते हुए देखा गया है. फैंस के बीच ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. कई फैन क्लब ने उनकी इस वीडियो को अपने पेज पर शेयर किया है.

---Advertisement---

रणवीर ने खरीदी नई स्पोर्ट्स कार

खबरों के मुताबिक, रणवीर ने हाल ही में एक हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार, फरारी 296 जीटीबी, खरीदी है. ब्लैक कलर की ये फरारी कार अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है; हर कोई सिर्फ इसी के बारे में बात कर रहा है. कहा जा रहा है कि रणवीर के गैरेज में ये फरारी कार सबसे महंगी कारों में से एक है.

करोड़ों में है इस कार की कीमत

बताया जा रहा है कि रणवीर की स्पोर्ट्स कार फरारी 296 जीटीबी की करीब 6.36 करोड़ रुपये हैं. कई फैंस सोशल मीडिया इसकी भारी कीमत को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कई फैंस ने कहा कि इस कार की कीमत मुंबई के कई आलीशान अपार्टमेंट की कीमत से भी ज्यादा है.

---Advertisement---

रणवीर का बर्थडे गिफ्ट

एक फैन क्लब ने X पर लिखा, 'लगता है रणवीर अपने जन्मदिन पर नई कार ले रहे हैं और ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं. उन्हें मुंबई में लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो और फेरारी 296 जीटीबी चलाते हुए देखा गया.'

First published on: Jun 15, 2026 08:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola