---विज्ञापन---
रणबीर कपूर ने लगाया कमाल का दिमाग, अब हर महीने घर बैठे करेंगे लाखों की कमाई, जानिए क्या है जुगाड़?
Ranbir Kapoor Business: बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार वो अपनी किसी फिल्म या सीरीज के लिए नहीं बल्कि नई कमाई को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं, जो वो अपने घर पर बैठे-बैठे करेंगे. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
रणबीर घर बैठे हर महीने छापेंगे लाखों रुपये
दरअसल, जैपकी की तरफ से मिले डॉक्यूमेंट के जरिए पता चला है कि रणबीर कपूर ने मुंबई के वेस्ट बांद्रा में स्थित पॉश पाली हिल में मौजूद अपने अपार्टमेंट वास्तु को 5 साल के लिए 11 लाख रुपये प्रति महीना के किराए पर लीज पर दे दिया है. इसका मतलब, अब रणबीर घर बैठे हर महीने 11 लाख रुपये की कमाई करेंगे.
कब हुई अपार्टमेंट का रजिस्ट्री?
रणबीर कपूर का ये अपार्टमेंट वास्तु बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर मौजूद है. एक्टर के इस अपार्टमेंट के लिए लीव-एंड-लाइसेंस एग्रीमेंट 19 मई, 2026 को रजिस्टर किया गया था. रणबीर का अपार्टमेंट मुंबई के सबसे पॉश और मंहगे इलाके में है.
रणबीर का अपार्टमेंट किसने रेंट पर लिया?
रणबीर कपूर का ये अपार्टमेंट को आदित्य शुक्ला ने यह अपार्टमेंट 5 साल के लिए किराए पर लिया है, जिसमें 5 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान है. डॉक्यूमेंट के अनुसार, इस सौदे में जमा कराई गई 45 लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी भी शामिल है.
गौरी खान ने डिजाइन किया अपार्टमेंट
रणबीर कपूर का ये अपार्टमेंट 2,460 वर्ग फुट में फैला हुआ है. रणबीर ने इस अपार्टमेंट को साल 2016 में 35 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस अपार्टमेंट को फेमस इंटिरियर डिजाइनर गौरी खान ने खुद डिजाइन किया था.
रणबीर और आलिया का घर
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब मुंबई में कपूर परिवार के खानदानी घर, कृष्णा राज बंगले में रहने लगे हैं. खबरों के अनुसार, इस घर की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये है. रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में बिजी हैं. उनकी ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड मूवी की लिस्ट में शामिल है, जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.