Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर कपूर से पहले Ramayana में ऋतिक रोशन बनने वाले थे ‘भगवान राम’, ये स्टार होता ‘राजा दशरथ’, लेकिन फिर…

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इसी किरदार के लिए ऋतिक रोशन को चुना गया था. निर्माता-निर्देशक संजय खान अपनी ड्रीम फिल्म बना रहे थे. हालांकि लेकिन फिर ये फिल्म बन नहीं पाई.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ लोगों को उनका लुक काफी पसंद आया, जबकि कुछ दर्शकों को यह खास प्रभावित नहीं कर पाया. हालांकि, रणबीर कपूर से पहले ऋतिक रोशन को भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले थे. लेकिन वो भगवान राम का रोल क्यों नहीं निभा पाए.

ऋतिक रोशन बनने वाले थे भगवान राम

दरअसल, करीब 15 साल पहले नितेश तिवारी की 'रामायण' से पहले एक और भव्य 'रामायण' बनाने की प्लानिंग थी. इस फिल्म में ऋतिक रोशन भगवान राम की भूमिका निभाने वाले थे, जबकि अमिताभ बच्चन को राजा दशरथ के किरदार के लिए चुना गया था. इस फिल्म को मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय खान बनाने वाले थे. यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, लेकिन यह फिल्म कभी फ्लोर पर नहीं जा सकी. आखिर ऐसा क्यों हुआ, आइए जानते हैं.

---Advertisement---

संजय कपूर बना रहे थे रामायण पर फिल्म

संजय खान, जो 'जय हनुमान', 'जय महाभारत' और 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' जैसे ऐतिहासिक शोज बना चुके हैं, साल 2008 में 'रामायण' पर आधारित एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे। इस फिल्म का नाम 'द लीजेंड ऑफ रामा' रखा गया था. करीब 50 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म के लिए उन्होंने स्टार कास्ट भी फाइनल कर ली थी.

अमिताभ बच्चन बनते राजा दशरथ

'द लीजेंड ऑफ रामा' में ऋतिक रोशन भगवान राम, जायद खान लक्ष्मण और अमिताभ बच्चन राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले थे. जायद खान ने खुद इस प्रोजेक्ट की पुष्टि करते हुए बताया था कि उनके पिता संजय खान पिछले तीन वर्षों से इस फिल्म पर काम कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा था कि भगवान राम के किरदार के लिए ऋतिक रोशन सबसे उपयुक्त विकल्प हैं.  

---Advertisement---

इन कारणों से बंद हुआ प्रोजेक्ट

हालांकि, कई सालों तक तैयारियां चलने के बावजूद यह फिल्म कभी बन नहीं सकी. मेकर्स ने इसके पीछे की आधिकारिक वजह नहीं बताई, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आर्थिक परेशानियों के कारण यह फिल्म फ्लोर पर नहीं जा सकी और आखिरकार इसे बंद कर दिया गया.

रामायण स्टार कास्ट

अब कई साल बाद नितेश तिवारी 'रामायण' को बड़े स्तर पर पर्दे पर उतार रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, सनी देओल और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा.

---Advertisement---
First published on: Aug 07, 2026 02:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola