---विज्ञापन---
रामायण की एक्ट्रेस का खुलासा, ‘राम’ नहीं ‘रावण’ के साथ काम करना रहा मजेदार, फिल्म को लेकर कही ये बात
Ramayana Actress on Working With Yash: बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच लगातार एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. हाल ही में फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें फिल्म से 'श्रीराम' के किरदार की एक झलक देखने को मिली थी. इस टीजर के बाद फिल्म के एक्टर्स ने इस मूवी को लेकर कई खुलासे किए हैं. ताजा खुलासा फिल्म में मंदोदरी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी तक मूवी का सिर्फ पहला पार्ट ही शूट किया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें यश के साथ करके काफी मजा आया.
सिर्फ पहला पार्ट ही...
जूम को दिए इंटरव्यू में काजल अग्रवाल ने कहा, 'हमने अभी सिर्फ पहला पार्ट ही शूट किया है और जाहिर है, उसमें लंका की भूमिका कम है. मैं मंदोदरी का किरदार निभा रही हूं, इसलिए मेरी भूमिका जाहिर तौर पर बहुत सीमित है.'
शानदार एक्सपीरियंस
काजल अग्रवाल ने आगे कहा, 'फिल्म में लिमिटेड सीन के बावजूद इसका एक्सपीरियंस शानदार रहा. एक ऐसे ग्रेंड क्रिएशन का हिस्सा बनना एक अद्भुत अनुभव है, जो वर्ल्ड लेवल पर पहचान बनाने वाली है. ये वर्ल्ड सिनेमा का एक शानदार एहसास है, और मैं बहुत आभारी हूं कि मैं ऐसी किसी चीज का हिस्सा हूं, जो हमारे दिलों के बहुत करीब है.'
इस प्रोजेक्ट से जुड़ी...
काजल अग्रवाल ने आगे कहा, 'रामायणम हर घर की कहानी की तरह है. हम इसे हर रविवार को दूरदर्शन पर देखते हुए बड़े हुए हैं. इसलिए मेरे लिए यह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है. मैं इस कहानी और इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर चीज से बहुत जुड़ाव महसूस करती हूं.'
बहुत मजेदार रहेगा...
इस दौरान काजल ने यश के बारे में बात करते हुए कहा, 'वह एक शानदार एक्टर हैं. मैं हमेशा से उनके काम की फैन रही हूं, और इस प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत ही अद्भुत अनुभव रहा. वह फिल्म में पूरी तरह से समर्पित हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए बहुत मजेदार रहेगा. वह बहुत ही प्रोफेशनल और टैलेंटेड हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.