---विज्ञापन---
राजपाल यादव को वापस जाना होगा जेल! चेक बाउंस मामले में सामने आया हाई कोर्ट का फैसला
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Update: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने आज, यानी 10 जुलाई 2026 को अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने शुक्रवार को राजपाल यादव को चेक बाउंस के कई मामलों में दोषी ठहराते हुए अपने फैसले को बरकरार रखा है. कोर्ट के अनुसार, राजपाल यादव ने कई बार इस विवाद को सुलझाने के किए गए वादों को पूरा नहीं किया. कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए सातों मामलों में तीन महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई. ये सभी सजाएं एक साथ चलेंगी.
राजपाल यादव को जाना होगा जेल!
दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने नए फैसले में राजपाल यादव को सात अलग-अलग मामलों में तीन महीने की कैद की सजा सुनाई है. ये सजाएं एक साथ चलेंगी, इसलिए एक्टर राजपाल को कुल तीन महीने जेल में बिताने होंगे.
हाई कोर्ट का फैसला
लाइव लॉ के अनुसार, हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को हर एक मामले में शिकायतकर्ता को 1.05 करोड़ रुपये का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है. इसके साथ ही राजपाल को राज्य को 25,000 रुपये के साथ-साथ 1,04,75,000 रुपये देने के लिए भी कहा गया है.
पत्नी राधा को कोर्ट का निर्देश
हाई कोर्ट ने सिर्फ राजपाल को ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी राधा को भी हर एक मामले के लिए शिकायतकर्ता को 5,00,51,380 रुपये देने का निर्देश दिया है. हालांकि, कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान राजपाल यादव की तरफ से पहले से जमा किए गए 2.25 करोड़ रुपये को ध्यान में रखा.
कोर्ट में एक्टर की भावुक अपील
बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान, राजपाल यादव ने समझौते के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कोर्ट में भावुक अपील की थी, जहां हाई कोर्ट ने बकाया राशि के भुगतान को लेकर राजपाल यादव के बदलते रुख पर असंतोष व्यक्त किया था. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, 'मुझे अपने सवालों के जवाब नहीं मिल रहे हैं. वादे में कुछ और कहा गया था और अब आप कुछ और कह रहे हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.