---विज्ञापन---
पत्नी के गहने गिरवी रख फिल्म बनाई, फ्लॉप होते ही मशहूर डायरेक्टर हो गया दिवालिया
Director Mortgage Wife Gold Jewellery For Film: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के फिल्ममेकर आज के समय में हाई बजट की फिल्म बना रहे हैं. आजकल के जमाने में किसी फिल्म का बजट 200-300 करोड़ रुपये होना आम बात हो गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 1970 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे बनाने के बाद फिल्म का डायरेक्टर अपनी सारी संपत्ति खोने की कगार पर पहुंच गए थे. इससे भी ज्यादा बुरा तब हुआ जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. अब सालों बाद खुलासा हुआ कि इस फिल्म बनाने के लिए डायरेक्टर ने अपनी पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे. चलिए का इस फिल्म के बारे में बताते हैं.
फिल्म और डायरेक्टर का नाम
हम जिस फिल्म और डायरेक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि राज कपूर और उनकी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' है. राज कपूर की इस ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद वो कर्ज में इतना डूब गए थे कि अपना स्टूडियो, आरके स्टूडियोज के साथ-साथ अपनी पत्नी के गहने भी गिरवी रखने पड़ गए थे.
गिरवी रखे पत्नी के गहने
विकी लालवानी को एक इंटरव्यू में राज कपूर के भतीजे और दिवंगत एक्टर प्रेमनाथ के बेटे मोंटी प्रेमनाथ ने खुलासा किया कि फिल्म को पूरा करने के लिए राज ने अपनी पत्नी की सोने की चूड़ियां गिरवी रख दी थीं. 4 घंटे 15 मिनट की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' को दो अंतरालों के साथ रिलीज किया गया था.
फिल्म पर बहुत पैसा खर्च...
मोंटी ने कहा, 'जब मनोज ने राज कपूर को याद दिलाया कि उन्होंने इस फिल्म पर बहुत पैसा खर्च किया है, तो राज अंकल ने कहा, ‘तो क्या हुआ? मैंने यह सब फिल्मों से कमाया है, और मैंने यह सब अपनी फिल्म में लगा दिया है. राज अंकल ने तो फिल्म के लिए अपनी पत्नी कृष्णा की सोने की चूड़ियां तक गिरवी रख दी थीं.'
बुरी तरह फ्लॉप हुई फिल्म
जूम को दिए एक इंटरव्यू में एक बार प्रेम चोपड़ा ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था, 'राज कपूर का तो जैसे सब कुछ खत्म हो गया था! उनका सब कुछ बिक गया था. मेरी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. राज साहब बहुत बड़े आर्थिक संकट में थे. उन्होंने न सिर्फ आरके स्टूडियो को गिरवी रखा, बल्कि अपनी पारिवारिक संपत्तियां भी बेच दी थी.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.